रायगढ़ के ग्राम सहसपुरी में होगी संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा, पं. पंकज तिवारी जी महाराज सुनाएंगे कथा

रायगढ़। रायगढ़ जिले के ग्राम सहसपुरी में 28 अक्टूबर से 05 नवंबर 2025 तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। पंडित पंकज तिवारी जी महाराज (सिंगारपुर, जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़) अपने श्रीमुख से व्यास पीठ से कथा का वाचन करेंगे। कथा का समय दोपहर 02 बजे से हरि इच्छा तक निर्धारित किया गया है।

संगीतमय कथा के दौरान विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। कथा का आरंभ 28 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को कलश यात्रा (शाम 4:00 बजे) से होगा। इसके बाद कथा के मुख्य प्रसंगों में वेदी पूजन, कथा प्रारंभ, कथा माहात्म्य (29 अक्टूबर), परीक्षित जन्म, शुकदेव जी आगमन (30 अक्टूबर), भरत चरित्र, ध्रुव चरित्र, प्रह्लाद चरित्र (31 अक्टूबर), वामन अवतार, रामावतार, कृष्ण जन्मोत्सव (01 नवंबर), बाललीला, माखनचोरी और गोवर्धन पूजा (02 नवंबर), महारास, कंसवध, उद्धव-गोपी संवाद, रुक्मिणी विवाह (03 नवंबर), सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, कथा विराम (04 नवंबर), और अंत में तुलसी वर्षा, गीता पाठ, हवन पूर्णाहुति, सहस्रधारा, चढो़त्तरी एवं व्यास विदाई (05 नवंबर) जैसे महत्वपूर्ण प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा। आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से कथा श्रवण कर धर्म लाभ लेने की अपील की है।