एमएसपी स्टील में मनाया गया पर्यावरण दिवस

रायगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून एम.एस.पी स्टील एडं पॉवर लिमिटेड में मनाया गया। इस अवसर पर सुबह पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें सभी कर्मचारी के अलावा आस पास के लोगों ने भी भागीदारी ली। पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण सप्ताह भी मनाया गया जिसमें पर्यावरण के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए पर्यावरण स्लोगन, पर्यावरण प्रश्नोत्तरी, निबंध का आयोजन किया गया। इस अवसर पास के स्कूलों के बच्चों के लिए पर्यावरण बिषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

पर्यावरण दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम बृक्षारोपण किया गया जिसमें मुख्य अतिथि बी. के. सिंह के साथ सभी विभाग प्रमुखों ने वृक्षारोपण किया, वृक्षारोपण के वाद नवनिर्मित 50 KLD एस.टी.पी प्लांट को उद्घाटन बी. के. सिंह के द्वारा किया गया, एस.टी.पी प्लांट में प्रदुशित जल उपचार करके जल का उपयोग वृक्षारोपण में किया जावेगा।

इस अवसर पर इ.एच.एस विभाग प्रमुख अशोक सिहं ने हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम 07 पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहन किया एवं वीरसेन सिंह जी ने वृक्षारोपण के साथ प्लास्टिक से होने वाला प्रदूषण के बारे में जागरूक किये। कार्यक्रम का संचालन करते हुए पर्यावरण प्रमुख डां. संजय परिहार ने भूमि पुनर्स्थापन मरूस्थ्लीकरण और सूखा लचीलापन के बारे में सचेत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मानव संसाधन विभाग के प्रमुख मनिश बख्शी, क्लाडुड मैथ्य, पूनम डनसेना एवं इ.एच.एस विभाग के सभी कर्मचारी ने लोगों को जागरूक रहने के लिए उत्साहित किया।