छत्तीसगढ़ में 13 जून को पहुंचेगा मानसून, रायपुर में गर्मी का पारा 45 डिग्री के हुआ पार, जानें प्रदेश के मौसम का हाल

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच एक राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 13 से 15 जून तक मानसून की‌ संभावना जताई जा रही है। मानसून की दस्तक के साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं आज रायपुर संभाग के दो जिलों और बस्तर संभाग के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना है।

जानकारी के‌ मुताबिक भारत की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रविवार को देश के दक्षिणी छोर निकोबार द्वीप पर दस्तक दे दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यहां यह जानकारी दी। मौसम कार्यालय ने कहा, दक्षिण पश्चिम मानसून रविवार को मालदीव के कुछ हिस्सों, कोमोरिन क्षेत्र और दक्षिण बंगाल की खाड़ी, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। मानसून के 31 मई तक केरल पहुंच जाने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में मानसून के 13 से 15 जून के करीब पहुंचने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री से लेकर 43 डिग्री दर्ज‌ किया गया है। रविवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।  सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 42.2 डिग्री सेल्सियस तथा सबसे कम तापमान नारायणपुर में 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

इसके साथ ही रायपुर सहित‌ प्रदेश के तापमान की बात करें तो रायपुर का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा है। माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री, पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री, अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री, जगदलपुर का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री, दुर्ग का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री, राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया है।