छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, विभाग ने इन जिले में बारिश की जताई संभावना, यहां रहेगा मौसम साफ

ऐप पर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में सुबह से धूप होता है तो शाम होते-होते बादल छा जाते हैं। प्रदेश के बिलासपुर दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में बूंदाबांदी के साथ अंधड़ चलने की संभावना है। वही मौसम में बदलाव की वजह से प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है।

बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में अगले 4 दिन तक बारिश होने की संभावना है। वही बात करें गुरुवार को सबसे गर्म जिले की तो प्रदेश में कोरबा 43.8 डिग्री के साथ सबसे ज्यादा गर्म रहा है। वहीं राजधानी रायपुर में धूप छांव का मौसम बना रहा है। इस बीच जहां का तापमान 39.7 डिग्री रहा है।

 इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बिलासपुर, पेंड्रा, मुंगेली, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर में बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक गायत्री वाणी कांचीभोटला ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रदेश के एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की वर्षा आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से अंधड़ चलने की संभावना जताई गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून दक्षिण अंडमान सागर दक्षिण पूर्व की कुछ हिस्से और बंगाल की खाड़ी के साथ ही निकोबार द्वीप समूह में 19 मई 2024 के आसपास मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है।

कैसा रहा प्रदेश का तापमान

प्रदेश के तापमान की बात करें तो रायपुर में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री, माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री, पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री, बिलासपुर का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 28 डिग्री, जगदलपुर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री, अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री, राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री और दुर्ग का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया है।