रक्षा निर्यात के मामले में भारत के नाम नया कीर्तिमान, पहली बार पार किया 21000 करोड़ का आंकड़ा

भारत ने रक्षा निर्यात के मामले में नया कीर्तिमान रचा है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारत का रक्षा निर्यात 21 हजार करोड़ के आंकड़े को पार कर गया। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर बताया कि देश का रक्षा निर्यात अभूतपूर्व स्तर तक बढ़ गया है। उन्होंने लिखा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार रक्षा निर्यात 21,000 करोड़ के मील के पत्थर को पार कर गया।