राजनीति में झोला छाप डाक्टर जैसी मानसिकता खतरनाक – पूनम सोलंकी

रायगढ़। रायगढ़ लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉक्टर मेनका देवी सिंह द्वारा एक आईएएस को बड़ा मंत्री बनाए जाने संबधी बयान पर भाजपा के नेत्री व नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा नेत्री पूनम पटेल सोलंकी ने कहा पूर्व आईएएस ओपी चौधरी की लोकप्रियता से कांग्रेस घबरा गई है पिछले विधान सभा चुनाव में रायगढ़ में मिली बड़ी हार के सदमे से अभी तक कांग्रेस उबर नहीं पाई है। भाजपा की मोदी सरकार ने एक विशेष परिवार पर आश्रित कांग्रेस की राजनीति को आसमान से धरती पर ला दिया है। कांग्रेस की स्थिति बदहाल बताते हुए भाजपा नेत्री के कहा रायगढ़ लोकसभा के लिए बहुत से दावेदारो को चुनाव लडऩे के लिए पार्टी के बड़े नेताओ ने हाथ पैर जोड़े है उनके इनकार करने के बाद मजबूरी में कांग्रेस ने मेनका सिंह को प्रत्याशी बनाया है। डॉक्टर मेनका सिंह को पिछले दो दशक से राजनीति में अपना समाजिक योगदान बताना चाहिए जबकि राधेश्याम राठिया पिछले दो दशक से राजनीति में सक्रिय है। पूर्व आईएएस का उल्लेख कर इशारे से रायगढ़ विधायक को निशाना बनाए जाने पर भाजपा नेत्री ने कहा मेनका सिंह को अपने सेवा का इतिहास बताना चाहिए। अपनी बहन पुष्पा सिंह के संसदीय कार्य का उल्लेख करने वाली मेनका सिंह को याद दिलाया कि गूंगी गुडिय़ा का कार्यकाल जनता आज तक नही भूली है और यही वजह है कि सूबे के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथो से पराजित होने के बाद आज तक कांग्रेस रायगढ़ लोकसभा से जीत नही पाई। कांग्रेस ने हर बार प्रत्याशी बदले लेकिन लोकसभा की जनता ने सदा कमल निशान पर विश्वास जिताया है। रायगढ़ लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया की एतिहासिक जीत की संभावना बताते हुए नेता प्रतिपक्ष पूनम पटेल सोलंकी नें कहा बासी हुई कढ़ी में उबाल आ पाना मुश्किल है।