मुख्यमंत्री बने विष्णुदेव साय ,आदर्श और प्रेरणादायक जीवन

▪️विष्णुदेव साय ने सरपंच से सीएम तक का सफर तय किया जो की प्रत्येक राजनीतिकारो के लिऐ आदर्श और प्रेरणादायक है : महेश साहू
▪️ महेश साहू ने विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाएं जाने पर बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।

खरसिया। साहू संघ के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रसिद्ध समाजसेवी महेश साहू ने जन जन के चहेते, आदिवासी नेता, सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री माननीय विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाएं जाने पर बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करते हुऐ, हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अब रायगढ़ जशपुर सहित संपूर्ण प्रदेश का समुचित विकास होगा महेश साहू ने कहा कि सहज सरल व्यक्तित्व के हाथों में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व आया है, ऐसे में नरेंद्र मोदी जी तथा अमित शाह जी के नेतृत्व का यह दृष्टिकोण है स्पष्ट करता है कि छत्तीसगढ़ पूर्ण रूप से भय मुक्त तथा भ्रष्टाचार मुक्त होगा।

महेश साहू ने बताया की जन जन के चहेते विष्णु देव साय 1989 में वार्ड पंच बने फिर 1991 में बगिया पंचायत के निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए,सरपंच बनते ही इन्हें तपकरा विधानसभा सीट से 1991 से 1998 तक भाजपा प्रत्याशी बनाया गया और पहली बार 26 साल की उम्र में तत्कालीन मध्यप्रदेश की विधानसभा में विधायक बनकर विधानसभा का सफलता तय किए। इसके बाद 27 मई 1999 में सांसद का चुनाव 2014 तक सांसद रहे,इसके साथ ही 20014 से 2019 तक केंद्रीय कैबिनेट में इस्पात खनन श्रम रोजगार मंत्रालय में मंत्री रहे। 2020 से 2022 तक छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष की पद पर रहे।

वहीं 2022 से विशेष आमंत्रित राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य के रूप में रहे. 2023 के विधानसभा चुनाव में कुनकुरी विधानसभा से पुनः विधायक बने, और केंद्रीय नेतृत्व के आपसी सलाह व सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री चुना गया जो की प्रत्येक राजनीतिकारो के लिऐ आदर्श और प्रेरणादायक है। महेश साहू ने खरसिया विधानसभा के सभी जनता की तरफ से आदिवासी नेता, सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री माननीय विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाएं जाने पर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व प्रदेश व केंद्र के सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं और केंद्रीय कोर कमेटी के सभी सदस्यों को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।