भाजपा प्रत्याशी महेश साहू के नामांकन को उमड़ पड़ा जन सैलाब

▪️खरसिया से भाजपा प्रत्याशी महेश साहू के नामांकन हेतु उमड़ा जन सैलाब


▪️इतिहास रचने को तैयार खरसिया भाजपा महेश साहू

खरसिया/ खरसिया विधानसभा भाजपा प्रत्याशी महेश साहू ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के उपस्थिति में पुरे लाव लस्कर के साथ अपने सभी वरिष्ठ नेताओं मार्गदर्शन में, विधानसभा के सभी मंडलों के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओ व शुभचिंतकों के उपस्थिति में रायगढ़ कलेक्ट्रेट में अपना चुनावी नामांकन दाखिल किया, सभी कार्यकर्ताओ ने पूरे जोश खरोश के साथ विशाल नामांकन रैली व आम सभा में भाग लिया और कार्यक्रम को भव्य और प्रभावशाली बनाया।सर्वप्रथम मुख्य आतिथी केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आम सभा को सम्बोधित करते हुए छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का नारा बुलंद किया और कि कहा छत्तीसगढ़ स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई के प्रयासों का नतीजा है। छत्तीसगढ का सर्वांगीण विकास हेतु इस बार चारो सीटो में भाजपा को जिताकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाकर डबल इंजन की सरकार लाए ताकि तेज गति से विकास हो सके। देश भर के गरीबों का घर बनाने का बीड़ा मोदी जी ने उठाया जिसमे छत्तीसगढ़ के 16 लाख गरीब परिवार शामिल थे धर्मेंद्र प्रधान ने भाजपा को वोट देकर कर सभी चारों प्रत्याशियों ने प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।वहीं भाजपा प्रत्याशी महेश साहू ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझ जैसे गरीब किसान अगर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी ने टिकट देकर आपके सेवा करने का एक मौका दिया, विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, सड़क, नाली, तालाब व गरीब,किसानों के हित हेतु अपने पक्ष में समर्थन मांगते हुए कहा की भाजपा की सरकार बनते ही पहला काम गरीबों के मकान आबंटन का होगा। नरेंद्र मोदी के गरीबों व किसानों के हित में किए गए कार्यों को बताया।
खरसिया विधानसभा से मुख्य रुप से खरसिया विधानसभा प्रभारी राजेश जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा गिरधर गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, विधानसभा संयोजक गोपाल शर्मा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष भाजपा जयप्रकाश पटेल,पिछड़ा वर्ग महामंत्री सनत नायक, पूर्व जनपद अध्यक्ष छेदू राठिया, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष भाजपा मोहन कुर्रे, युवा मोर्चा प्रभारी नवल कनेर, मिडिया प्रभारी बंटी सोनी, दया शंकर दर्शन, अमित साहू व बाल कृष्ण साहू, मंडल अध्यक्ष/महामंत्रीगण सतीश अग्रवाल, विजय शर्मा, आनंद अग्रवाल, पालू राठौर, शशि राठौर, नारायण पटेल, पुरुषोत्तम पटेल, खेम साहू, अर्जुन डनसेना, कन्हैया राठिया, भूपेंद्र वर्मा, परीक्षित डनसेना, विरेंद्र पटेल, विद्यानंद प्रधान, परदेशी रात्रे, लोचन पटेल, अजय अग्रवाल, दिनेश उराव, युवा मोर्चा अध्यक्ष राधे राठौर, रविंद्र गबेल, लकेश्वर चौहान, दिनेश पटेल, प्रदीप पटेल, गजेंद्र यादव आदि हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आम जनमानस महेश साहू के नामांकन हेतु रायगढ़ पहुंचे।
कार्यक्रम को अभुतपूर्व सफलता प्रदान की जिसके लिऐ महेश साहू ने सभी का हृदय की गहराई से धन्यवाद ज्ञापित किया।