नहाते समय महिलाओं का वीडियो बना रहे थे दिल्ली 3 के युवक, फिर हुआ ऐसा

गाजियाबाद के मुरादनगर में गंगनहर पर शनि मंदिर परिसर में बने महिला घाट पर स्नान कर रही महिलाओं का छुपकर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली के रहने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

मुरादनगर गंगनहर पर महिलाओं के लिए अलग घाट बना हुआ है। रविवार को कुछ युवतियां और महिलाएं नहर के इस महिला घाट पर नहा रही थीं। बताया जा रहा है कि नहाते समय महिलाओं व युवतियों की तीन युवक छिपकर वीडियो बना रहे थे।

इस दौरान एक महिला ने उन तीनों युवकों को नहाती हुई लड़कियों और महिलाओं का वीडियो बनाते हुए देख लिया। इसके बाद उन महिलाओं ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस तीनों आरोपी युवकों को पकड़कर थाने ले आई।

पुलिस पूछताछ में उन आरोपी युवकों ने अपना नाम यश कुमार, विकास कुमार, सिद्वार्थ बताया। तीनों आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।