रेणुकास्वामी मर्डर केस में कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन गिरफ्तार
बेंगलुरु: कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन को रेणुकास्वामी मर्डर केस में कर्नाटक पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। पहले उन्हें हिरासत में लिया गया था।जांच में यह बात सामने आई है कि जिस व्यक्ति का मर्डर हुआ वह एक्टर दर्शन का बहुत बड़ा फैन था।कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने इस मामले में मीडिया से बात करते हुए कहा कि दर्शन को गिरफ्तार कर लिया गया है।इससे पहले पुलिस ने कहा था कि डॉक्टर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।परमेश्वर ने कहा, मर्डर की जांच के मामले में एक्टर की भूमिका सामने आई है। पुलिस उसी के आधार पर उनसे पूछताछ कर रही है। हत्या के बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता। मामले की गंभीरता को देखते हुए दर्शन को गिरफ्तार किया गया है।इस बीच सूत्रों ने बताया कि रेणुकास्वामी का शव नहर में मिलने के बाद कन्नड़ सुपरस्टार ने अपने चार प्रशंसकों को फंसा कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश क...