National

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का कार्य विभाजन
National

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का कार्य विभाजन

पटना, 23 अगस्त (आईएएनएस)। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का कार्य विभाजन किया है। नीतीश कुमार ने विभिन्न राज्यों और प्रकोष्ठ के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।नई कार्य विभाजन के अनुसार नीतीश कुमार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, संजय कुमार झा कार्यकारी अध्यक्ष, वशिष्ठ नारायण सिंह उपाध्यक्ष, केसी त्यागी राजनीतिक सलाहकार/प्रवक्ता और आलोक कुमार सुमन कोषाध्यक्ष बने रहेगे।पार्टी ने मनीष कुमार वर्मा को उड़ीसा और कर्नाटक, आफाक अहमद खान को मुख्यालय, केरल, लक्षद्वीप और जम्मू-कश्मीर, भगवान सिंह कुशवाहा को दिल्ली, राम सेवक सिंह को महाराष्ट्र, कहकशां परवीन को पश्चिम बंगाल और तेलंगाना, कपिल हरिश्चंद्र पाटिल को गुजरात और गोवा, राज सिंह मान को हरियाणा और सुनील कुमार उर्फ ई० सुनील को छत्तीसगढ़ का महासचिव बनाया गया।इसके अलावा विनोद प्रसाद ...
कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ राज्यपाल के समक्ष एक और शिकायत
National

कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ राज्यपाल के समक्ष एक और शिकायत

बेंगलुरु, 23 अगस्त (आईएएनएस)। मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) भूमि घोटाले में जांच का सामना कर रहे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को एक और झटका लगा है। शुक्रवार को कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत के समक्ष उनके खिलाफ झूठा जवाब देने और राज्य के समेकित कोष के दुरुपयोग के संबंध में एक और शिकायत दर्ज कराई गई। राज्‍यपाल के समक्ष श‍िकायत दर्ज कराते हुए भाजपा एमएलसी डीएस अरुण ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर वित्तीय अनियमितता और राज्य के समेकित कोष के दुरुपयोग व संवैधानिक दायित्वों के उल्लंघन का आरोप लगाया। उन्‍होंने मामले की जांच और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को बर्खास्त करने की मांग की।एमएलसी अरुण ने आरोप लगाया क‍ि “मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने झूठा और मनगढ़ंत दस्तावेज तैयार क‍िया और उसे विधानमंडल के समक्ष प्रस्तुत किया। इसके अलावा उन्‍होंने हजारों करोड़ रुपये का दुरुपयोग किया। वित्त मंत्री के रूप में ...
बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन का नाम हत्या केस में शामिल : रिपोर्ट
National

बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन का नाम हत्या केस में शामिल : रिपोर्ट

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस): बांग्लादेश के सीनियर क्रिकेटर शाकिब अल हसन का नाम एक हत्या केस की एफआईआर में 156 लोगों के साथ दर्ज किया गया है। ढाका के अडाबर इलाके का यह केस इस महीने की शुरुआत में छात्रों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है।क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह एफआईआर 22 अगस्त को रुबेल के पिता रफीकुल इस्लाम द्वारा दर्ज कराई गई थी, जिसमें 154 स्थानीय अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं के नाम हैं, जिन्हें उनके बेटे की 7 अगस्त को हुई मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। इसमें शाकिब और तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना का नाम भी शामिल है, जो बाद में भारत चली गईं।रिपोर्ट में कहा गया, इसके अलावा, 400-500 अज्ञात लोगों को भी इस केस में आरोपी बनाया गया है। केस के मुताबिक, रुबेल 5 अगस्त को सरकारी नौकरियों में आरक्षण सुधार की मांग कर रहे छात्र आंदोलन के शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल ...
दिल्ली के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी के लिए उपराज्यपाल जिम्मेदार : सौरभ भारद्वाज
National

दिल्ली के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी के लिए उपराज्यपाल जिम्मेदार : सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना की एक चिट्ठी का जवाब देते हुए शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में 14 हज़ार नये बिस्तरों का इंतज़ाम किया जा रहा, कई जगह नये अस्पतालों का निर्माण हो रहा और कुछ जगह नये ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन अस्पतालों में डॉक्टरों तथा अन्य स्टाफ़ की नियुक्ति उपराज्यपाल के अंदर आने वाले सर्विसेज विभाग का काम है और यदि भाजपा के एलजी साहब यहां भर्तियों का काम नहीं कर पा रहे तो यह काम हमें सौंप दें।सौरभ भारद्वाज ने उपराज्यपाल पर सरेआम झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, इन अस्पतालों का बजट हर साल एलजी साहब और केंद्र सरकार के यहां से पास होकर विधानसभा में आता है। पहले से बने हुए अस्पतालों में डॉक्टर समेत 30 प्रतिशत से ज्यादा पद खाली हैं। इन पर भर्ती के लिए मैं कई बार एलजी साह...
मध्य प्रदेश के स्कूलों में जन्माष्टमी मनाने के सरकारी आदेश पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति
National

मध्य प्रदेश के स्कूलों में जन्माष्टमी मनाने के सरकारी आदेश पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति

भोपाल, 23 अगस्त (आईएएनएस)। देश भर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां चल रही हैं। मध्यप्रदेश सरकार भी जन्माष्टमी की तैयारी कर रही है। लेकिन, सरकार की तैयारियों के बीच एक आदेश ने विवाद पैदा कर दिया है। दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूलों में जन्माष्टमी मनाने का आदेश दिया है। सरकार के इस आदेश पर अब सियासत तेज हो गई है।आदेश में कहा गया है कि सभी स्कूलों में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। सरकार के इस आदेश पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है।कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार के इस फैसले का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि अगर जन्माष्टमी मनाने के लिए बाध्य किया जाएगा तो यह ठीक नहीं है। स्कूलों में जिन्हें जन्माष्टमी नहीं मनानी है, वह मना करेंगे। ऐसे में विवाद पैदा हो सकता है और मौजूदा सरकार विवाद ही चाहती है। अगर आप हिंदू धर्म के त्योहारों को प्राथमिकता दे रहे हैं तो मुस्लिमों...
फुकुशिमा परमाणु ईंधन मलबा हटाने का काम रोका गया
National

फुकुशिमा परमाणु ईंधन मलबा हटाने का काम रोका गया

टोक्यो, 22 अगस्त (आईएएनएस)। टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी (टेपको) ने आपदाग्रस्त फुकुशिमा दाइची परमाणु संयंत्र के एक क्षतिग्रस्त रिएक्टर से परमाणु ईंधन मलबे को निकालने की तैयारी का काम रोक दिया है।समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, टेपको गुरुवार को फुकुशिमा प्रान्त में स्थित संयंत्र की नंबर-2 इकाई से पिघले ईंधन की कुछ मात्रा निकालने की तैयारी में था। लेकिन तैयारी के दौरान मलबा निकालने वाले उपकरण में त्रुटि पाई गई।कंपनी ने यह नहीं बताया है कि वह दोबारा कब प्रयास करेगी। उल्लेखनीय है कि तैयारी एक दिन के भीतर फिर से शुरू नहीं हो सकती।फुकुशिमा परमाणु संयंत्र के भीषण भूकंप और सुनामी से तबाह हो जाने के बाद साढ़े 13 साल में ईंधन के मलबे को निकालने का यह पहला प्रयास है।योजना के अनुसार, टेपको का लक्ष्य ग्रिपर टूल से लैस एक दूरबीन डिवाइस का उपयोग करके तीन ग्राम तक मलबे को निकालना है। यह डिवाइस...
गैंगवार की आशंका के चलते 11 बदमाशों की बदली गई जेल, नोएडा से रवि काना और अनिल भाटी का भी नाम
National

गैंगवार की आशंका के चलते 11 बदमाशों की बदली गई जेल, नोएडा से रवि काना और अनिल भाटी का भी नाम

नोएडा, 22 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने 11 कुख्यात अपराधियों की जेल बदलने का फैसला लिया है। शासन को आशंका है कि जेल में बंद इन अपराधियों के बीच गैंगवार के हालात बन सकते हैं और साथ ही साथ यह अपना गैंग भी अपने जिले में बंद जेल से संचालित कर रहे हैं। इस पूरी कड़ी को तोड़ने के लिए शासन ने यह फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक जिन 11 अपराधियों की जेल में बदलाव किया गया है, उनमें नोएडा का स्क्रैप माफिया रवि काना और गैंगस्टर सुंदर भाटी का भतीजा अनिल भाटी भी शामिल है।ग्रेटर नोएडा के लुक्सर जेल में बंद स्क्रैप माफिया रवि काना को बांदा जेल भेजा जा रहा है और अनिल भाटी को नोएडा की जेल से अंबेडकरनगर जिला जेल भेजा गया है। नोएडा जेल में बंद जुगला को बहराइच की जेल में भेजा गया है।जानकारी के मुताबिक जेल में सुरक्षा व्यवस्था और अन्य कारणों के चलते 11 कैदियों की जेल ट्रांसफर की जा रही है। इनमें गौतम ...
एक्ट्रेस सिद्धि शर्मा ने बताई अपनी जन्माष्टमी की योजना
National

एक्ट्रेस सिद्धि शर्मा ने बताई अपनी जन्माष्टमी की योजना

मुंबई, 22 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री सिद्धि शर्मा ने जन्माष्टमी के त्योहार को लेकर कहा कि इससे उनका जुड़ाव काफी पुराना है और यह उनके परिवार को एक साथ लाता है।जन्माष्टमी खुशी और भक्ति का त्योहार है, जो भगवान कृष्ण के जन्म का जश्न मनाता है। यह इस बार 26 अगस्त को मनाया जाएगा।शो इश्क जबरिया में गुल्की की भूमिका निभाने वाली सिद्धि ने त्योहार के महत्व और उसके उत्सवों के बारे में खुलकर बात की।उन्होंने कहा, मैं एक बड़ी कृष्ण भक्त हूं, इसलिए मेरे लिए जन्माष्टमी एक विशेष और महत्वपूर्ण समय है। हर साल, हम अपने छोटे लड्डू गोपाल का जन्मदिन गुब्बारों से सजाकर और उनका झूला स्थापित कर घर पर मनाते हैं। हम एक विशेष मावा बनाते हैं, मिल्क केक, ढेर सारी मिठाइयां और चॉकलेट तैयार करते हैं और एक कीर्तन आयोजित करते हैं। आधी रात के बाद उपवास तोड़ने तक पानी पी कर रहते हैं।उन्होंने कहा, हालांकि मैंने किसी भी प्रोजेक्ट...
मैंने अपना स्वाभाविक खेल खेला: अर्पित राणा
National

मैंने अपना स्वाभाविक खेल खेला: अर्पित राणा

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में बुधवार को खेले गए मैच में पुरानी दिल्ली 6 ने वापसी करते हुए वेस्ट दिल्ली लायंस को सात विकेट से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। अर्पित राणा ने 43 गेंदों में 56 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। अपनी नाबाद पारी पर बोलते हुए सलामी बल्लेबाज अर्पित राणा ने कहा, मैने अपना स्वाभाविक खेल खेला और बाउंड्री के लिए ढीली गेंदों का इंतजार किया जिसमें मुझे सफलता भी मिली।प्लेयर ऑफ द मैच रहे अर्पित राणा ने आगे कहा, कोच और वरिष्ठ खिलाड़ियों ने कहा था कि, हार जीत अपनी जगह है, लेकिन सभी खिलाड़ियों को अपना शत प्रतिशत देना है और हमने वैसा ही किया। हमने अच्छी गेंदबाजी की और पहले पावरप्ले में ही मैच पर अच्छी पकड़ बनाते हुए उन्हें 141/9 पर रोक दिया। मौजूदा सीज़न में पुरानी दिल्ली 6 की यह पहली जीत है।ललित याद...
वक्फ संशोधन बिल लाकर मुसलमानों की संपत्ति छीनना चाहती है सरकार : सैयद सरवर चिश्ती
National

वक्फ संशोधन बिल लाकर मुसलमानों की संपत्ति छीनना चाहती है सरकार : सैयद सरवर चिश्ती

अजमेर (राजस्थान), 22 अगस्त (आईएएनएस)। अजमेर दरगाह में खादिमों की अंजुमन सैयद जादगान कमेटी ने वक्फ बोर्ड संशोधन एक्ट का विरोध किया है। अंजुमन सचिव सैयद सरवर चिश्ती ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सरकार वक्फ संशोधन बिल लाकर मुसलमानों की संपत्ति छीनना चाहती है।अजमेर के ख्वाजा गरीब नवाज हजरत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती दरगाह के दीवान सैयद जेनुअल आबेदीन के बेटे सैयद नसीरुद्दीन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह मुस्लिम विरोधी सभी कानूनों का समर्थन करते हैं। दरगाह में सैयद नसीरुद्दीन की कोई हैसियत भी नहीं है। धार्मिक उद्देश्यों के लिए दान वक्फ के जरिए किया जाता है। हम इसमें किसी गैर मुस्लिम का हस्तक्षेप नहीं चाहते। खास तौर पर जिला कलेक्टर का भी इसमें कोई अधिकार नहीं होना चाहिए।वक्फ संशोधन विधेयक से होने वाले नुकसान के बारे में उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों से मुस्लिम विरोधी सभी का...