Independence Day 2024: ‘कम्युनल नहीं, देश में लागू हो सेकुलर सिविल कोड’, जानें समान नागरिक संहिता पर क्या बोले PM मोदी
Aug 15, 2024 09:30 IST राष्ट्र को संबोधित करने के बाद जनता के बीच पहुंचे पीएम मोदी PM Modi Speech live update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अपना संबोधन खत्म करने के बाद स्वतंत्रता दिवस समारोह में आए लोगों से भी मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी लोगों से हाथ मिलाते नजर आए. Aug 15, 2024 09:28 IST "वन नेशन, वन इलेक्शन के लिए आगे आएं सभी राजनीतिक दल" PM Modi Speech live: पीएम मोदी ने अपने संबोधन में वन नेशन, वन इलेक्शन की भी बात कही. पीएम मोदी ने कहा कि, "आज हर काम को चुनाव से रंग दिया गया है. सभी राजनीति दलों ने अपने विचार रखे हैं. एक कमेटी ने अपनी रिपोर्ट तैयारी है. देश को वन नेशन, वन इलेक्शन के लिए आगे आना होगा. मैं राजनीतिक दलों से आग्रह करता हूं कि भारत की प्रगति के लिए वन नेशन, वन इलेक्शन के सपने को साकार करने के लिए आगे आना चाहिए." Aug 15, 2024 09:25 ...










