जेसीबी की लूट, घरघोड़ा पुलिस ने 06 घंटे के भीतर दो बदमाशों को दबोचा, 11 लाख की जेसीबी बरामद
रायगढ़, 4 सितंबर 2025- घरघोड़ा थाना क्षेत्र के रायकेरा मार्ग पर बुधवार दोपहर शराब के लिये पैसे नहीं देने पर दो युवकों ने जेसीबी चालक और उसके साथी के साथ मारपीट कर वाहन की चाबी छीनकर जेसीबी लूट ली थी। घटना के बाद हरकत में आई घरघोड़ा पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में आरोपियों को दबोचते हुए लूटा गया जेसीबी वाहन बरामद कर लिया। पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से क्षेत्र में राहत का माहौल है।मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी सुनील निषाद, निवासी ग्राम पुछियापाली टाडापारा थाना खरसिया, जो वर्तमान में रायकेरा में किराये के मकान में रहकर कंस्ट्रक्शन कंपनी की जेसीबी वाहन चलाता है, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 3 सितंबर की दोपहर लगभग 2 बजे वह अपने साथी सूरज सिदार के साथ एनटीपीसी तलाईपाली कोयला खदान जा रहा था। तभी ग्राम रायकेरा अटल चौक पर गांव के चक्रधर यादव और रोहित महंत ने जेसीबी को रोककर शराब पीने के लि...










