Raigarh

अदाणी विद्या मंदिर (AVM) सरगुजा की छात्रा श्रेया सिंह ओटी ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा AISSEE 2026 में सफलता प्राप्त की
Raigarh

अदाणी विद्या मंदिर (AVM) सरगुजा की छात्रा श्रेया सिंह ओटी ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा AISSEE 2026 में सफलता प्राप्त की

अंबिकापुर/सरगुजा, 21 मार्च 2026। अदाणी विद्या मंदिर (AVM) सरगुजा की कक्षा आठवीं की छात्रा श्रेया सिंह ओटी ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2026 में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। श्रेया ने 200 में से 142 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 32,629 प्राप्त की है। पिछले तीन वर्षों से विद्यालय में अध्ययन कर रहीं श्रेया ने यह सफलता बिना किसी ट्यूशन या बाहरी कोचिंग के हासिल की है। नियमित अध्ययन, तार्किक सोच और आत्म-अनुशासन के साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग ने उनकी क्षमताओं को विस्तार दिया और उन्होंने स्वयं को मेहनती तथा सक्षम छात्रा के रूप में विकसित किया। विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और सुविधाएँअदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित अदाणी विद्या मंदिर, सरगुजा ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को सीबीएसई पाठ्यक्रम आधारित, पूर्णतः नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करता है। विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्...
अफीम की खेती देखने जिला अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी के नेतृत्व में तमनार पहुंचे कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल
Raigarh

अफीम की खेती देखने जिला अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी के नेतृत्व में तमनार पहुंचे कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

दुर्ग-बालरामपुर के बाद अब रायगढ़ में अफीम की खेती का बड़ा खुलासा, कांग्रेस का तीखा हमला-निष्पक्ष जांच की मांग तेज रायगढ़, 20 मार्च। छत्तीसगढ़ में अवैध मादक पदार्थों की खेती का नेटवर्क लगातार फैलता हुआ नजर आ रहा है। दुर्ग और बलरामपुर जैसे जिलों में सामने आए मामलों के बाद अब रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत आमाघाट में अफीम की खेती का खुलासा होना प्रदेश के लिए गंभीर चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा नशे के खिलाफ सख्त बयान दिए जाने के बावजूद जमीनी स्तर पर हालात विपरीत नजर आ रहे हैं। लगातार नए-नए स्थानों पर अफीम जैसी अवैध खेती के मामले सामने आना इस बात का संकेत है कि सरकारी तंत्र प्रभावी ढंग से काम नहीं कर पा रहा है। यदि प्रशासन सक्रिय और सतर्क होता, तो इस तरह की गतिविधियों पर समय रहते रोक लगाई जा सकती थी। कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने इसी मुद्दे को लेकर गहरा आक्रो...
सेवाभाव और जनकल्याण के साथ मनाया गया सावित्री देवी जिंदल का जन्मदिन
Raigarh

सेवाभाव और जनकल्याण के साथ मनाया गया सावित्री देवी जिंदल का जन्मदिन

जिंदल फाउंडेशन के बहुआयामी सामाजिक कार्यक्रम—विशेष बच्चों से लेकर मरीजों, गौसेवा और छात्रवृत्ति तक व्यापक पहल रायगढ़। ओपी जिंदल समूह की चेयरपर्सन इमरिट्स श्रीमती सावित्री देवी जिंदल का जन्मदिन रायगढ़ में उत्साह, संवेदनशीलता और सेवाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिंदल फाउंडेशन द्वारा शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संयंत्र परिसर में भी कई प्रेरणादायक गतिविधियां आयोजित की गईं। 20 मार्च को आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरुआत जिंदल आशा केंद्र से हुई, जहां विशेष बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर जिंदल स्टील लिमिटेड के कार्यपालन निदेशक देबोज्योति रॉय ने श्रीमती जिंदल को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने और स्वयं को बे...
स्काई टीएमटी द्वारा चपले में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कैंप का आयोजन
Kharsia, Raigarh

स्काई टीएमटी द्वारा चपले में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कैंप का आयोजन

खरसिया, चपले। ग्राम चपले में 14 मार्च को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कैंप का सफल आयोजन किया गया। शिविर में स्काई एलॉयज के डॉ. टेकलाल पटेल (ईएनटी विशेषज्ञ), डॉ. प्रभु नारायण (एमबीबीएस, एएफआईएच) तथा ओएचसी स्टाफ उपस्थित रहे। चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इस अवसर पर स्काई टीएमटी के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि कंपनी हमेशा सामाजिक जिम्मेदारी को प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्काई टीएमटी केवल औद्योगिक विकास ही नहीं, बल्कि समाज के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए भी लगातार प्रयासरत है। इस स्वास्थ्य शिविर में 200 स...
स्काई एलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड, टेमटेमा़ में निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
Kharsia, Raigarh

स्काई एलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड, टेमटेमा़ में निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

टेमटेमा़। स्काई एलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड, टेमटेमा़ परिसर में कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराना था। शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंडका के डॉ. भोलनाथ मेहर तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिंजकोट की डॉ. रश्मि खुंटे ने उपस्थित कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आयुर्वेदिक उपचार, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने संबंधी महत्वपूर्ण परामर्श प्रदान किए। कार्यक्रम में श्री महेंद्र चौहान (एमपीडब्ल्यू आयुष), श्रीमती पद्मा साहू, श्रीमती शशिकला पटेल एवं श्रीमती भोगमती पटेल भी शामिल रहे और उन्होंने शिविर के संचालन में सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर स्काई एलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड के ओएचसी (ऑक...
भीषण जलसंकट पर बड़ी जीत : जनप्रतिनिधियों की पहल से गांव को मिला पानी टैंकर, गर्मी में अब नहीं भटकेंगे ग्रामीण
Kharsia, Raigarh

भीषण जलसंकट पर बड़ी जीत : जनप्रतिनिधियों की पहल से गांव को मिला पानी टैंकर, गर्मी में अब नहीं भटकेंगे ग्रामीण

वर्षों से गर्मी में सूखते जलस्रोत और पेयजल के लिए दर-दर भटकते ग्रामीणों की पीड़ा बनी थी बड़ी चुनौती खरसिया। गर्मी का मौसम शुरू होते ही गांव में जलस्तर तेजी से गिर जाता था। हैंडपंप और अन्य जलस्रोत जवाब दे देते थे, जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए काफी दूर तक जाना पड़ता था। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। यह समस्या वर्षों से बनी हुई थी और हर गर्मी में गांव के लिए गंभीर संकट का कारण बनती थी। बीडीसी धनंजय बॉयल और सरपंच पति मोनू यादव की पहल से पंचायत को मिला पानी टैंकर, दिखी दूरदर्शी सोचगांव की इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता देते हुए बीडीसी सदस्य धनंजय बॉयल और सरपंच पति मोनू यादव ने विशेष प्रयास कर पंचायत को पानी का टैंकर उपलब्ध कराया। उनके सहयोग से यह महत्वपूर्ण सुविधा गांव को समर्पित की गई। यह कदम तत्काल राहत के साथ-साथ भविष्य में जल संकट...
राष्ट्रीय अध्यक्ष के शपथ ग्रहण पर रायगढ़ की दमदार उपस्थिति, आरिफ हुसैन ने किया नेतृत्व
Raigarh

राष्ट्रीय अध्यक्ष के शपथ ग्रहण पर रायगढ़ की दमदार उपस्थिति, आरिफ हुसैन ने किया नेतृत्व

नई दिल्ली / रायगढ़। राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ का आज दिल्ली में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में रायगढ़ जिले ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। रायगढ़ NSUI के जिला अध्यक्ष एवं नगर निगम पार्षद आरिफ हुसैन ने अपने साथियों के साथ इस ऐतिहासिक अवसर पर पहुंचकर नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं दीं। आरिफ हुसैन के नेतृत्व में रायगढ़ से लगभग एक दर्जन कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का दल दिल्ली पहुंचा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे की भी मौजूदगी रही। रायगढ़ जिले से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वालों में एनएसयूआई के विधानसभा अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह ठाकुर, जिला महासचिव दीपक इजादार, मनीष ओझा, राहुल सिंह, चिंटू ठाकुर, शाहनवाज खान सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता शामिल रहे। इस अवसर पर आरिफ हुसैन ने कहा, "यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। नए ...
बिजली बिल की मार और युवाओं की हुंकार : कांग्रेस प्रवक्ता तारेंद्र डनसेना ने बजट को घेरा
Kharsia, Raigarh

बिजली बिल की मार और युवाओं की हुंकार : कांग्रेस प्रवक्ता तारेंद्र डनसेना ने बजट को घेरा

रायगढ़। जिले के नव निर्वाचित कांग्रेस जिला प्रवक्ता तारेंद्र डनसेना ने भाजपा सरकार के बजट पर तीखा और प्रभावशाली हमला बोलते हुए इसे “जनता की समस्याओं से कटा हुआ और सिर्फ शब्दों का खेल” करार दिया है। उन्होंने कहा कि एक ओर प्रदेश की जनता बढ़ते बिजली बिलों से त्रस्त है, तो दूसरी ओर डी.एड प्रशिक्षित युवा अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार इन दोनों गंभीर मुद्दों पर संवेदनहीन बनी हुई है। तारेंद्र डनसेना ने आरोप लगाया कि घरेलू उपभोक्ताओं, किसानों और छोटे व्यापारियों पर बढ़ते बिजली बिलों का सीधा असर पड़ रहा है। मध्यमवर्गीय परिवारों का मासिक बजट बिगड़ चुका है, फिर भी सरकार ने राहत देने के बजाय आंकड़ों की बाजीगरी से विकास का भ्रम फैलाने की कोशिश की है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राजस्व बढ़ने के दावे किए जा रहे हैं, तो जनता को सस्ती बिजली क्यों नहीं मिल पा रही? वहीं डी.एड अभ्यर्थि...
फ्लाईऐश के मुद्दे पर विधायक उमेश पटेल ने मंत्री ओपी चौधरी को घेरा
Chhattisgarh, Kharsia, Raigarh, Raipur

फ्लाईऐश के मुद्दे पर विधायक उमेश पटेल ने मंत्री ओपी चौधरी को घेरा

मंत्री के गोल मोल जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष ने किया वॉकआउट रायपुर/ खरसिया विधायक उमेश पटेल ने विधानसभा में तारांकित प्रश्न के दौरान रायगढ़ जिला में हो रहे अवैध फ्लाईऐश डंपिंग के कारण हो रहे पर्यावरणीय क्षति के मामला को विधानसभा में जोर शोर से उठाया और पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी को घेरा। विधायक पटेल ने कहा कि मंत्री जी अपने जवाब के परिशिष्ट में क्रमांक 16 पर जवाब दिया है कि 23 अप्रैल 2025 को खरसिया ब्लाक के ग्राम चोंढ़ा और बानीपाथर में अवैध फ्लाईऐश डंपिंग की शिकायत हुआ और इसका निराकरण 16 दिसंबर 2025 को किया गया। विधायक पटेल ने पूछा कि एक शिकायत पर लगभग 8 महीने का समय क्यों लगा। जिस पर मंत्री जी ने विलंब का जवाब न देकर केवल कार्यवाही करने का जवाब दिया तब विधायक पटेल ने बताया कि शीतकालीन सत्र में यही प्रश्न 17 दिसंबर 2025 को लगा था इसलिए 16 दिसंबर को निराकरण किया गया नही तो और विलंब ह...
जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के पोखराज डनसेना बने जिला सोशल मीडिया प्रभारी
Kharsia, Raigarh

जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के पोखराज डनसेना बने जिला सोशल मीडिया प्रभारी

रायगढ़। आगामी संगठनात्मक चुनौतियों और सोशल मीडिया के रणक्षेत्र में कांग्रेस की विचारधारा को धार देने के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपना सबसे बड़ा दांव खेल दिया है। अपनी आक्रामक कार्यशैली और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर कांग्रेस के निष्ठावान सिपाही पोखराज डनसेना को रायगढ़ जिले (ग्रामीण) का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। पोखराज डनसेना की यह नियुक्ति जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू द्वारा की गई है। इस नियुक्ति के बाद से ही जिले के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि पोखराज की सक्रियता से सोशल मीडिया पर कांग्रेस का पक्ष और भी मजबूती से गूंजेगा। गौरतलब है कि पोखराज डनसेना पूर्व शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल के बेहद करीबी और विश्वसनीय माने जाते है...