रायगढ़। कल दिनांक 13.08.2024 की रात्रि कोतरारोड शीतला मंदिर के सामने जन्मदिन मनाया जाने के बाद उत्पात मचाने की घटना सामने आयी है जिस में आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 487/2024 धारा 296, 351(2), 115(2), 190, 191(2), 191(3), 324(4), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने घटना में शामिल रहे 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 170 बीएनएसएस के तहत शांति भंग की संभावना में पाबंद किया। अनावेदकों में रवि यादव, प्रतीश ठाकुर उर्फ पप्पू, दीपक यादव, जितेश यादव, मो. आसिफ, सूरज महंत, किशन यादव, मनीष यादव और मोनू यादव शामिल हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की, जिससे इलाके में किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोका जा सके। खुलेआम गुंडागर्दी, मारपीट करने वालों से आगे भी पुलिस सख्ती से कार्यवाही करेगी।
इन अनावेदकगण पर की गई प्रतिबंधक कार्रवाई -...