गजानंदपुरम और जीहाईटस कॉलोनीवासियों ने ट्रांसफार्मरों को हटाने और सुरक्षा हेतु बाउंड्रीवॉल के पीछे की झाड़ियों को काटकर, कटीले तार की फेंसिंग करवाने के लिए बिजली विभाग को फिर सौंपा ज्ञापन
रायगढ़। छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल (छ० ग० वि० मण्डल) के कोतरा रोड स्थित ट्रांसफार्मर संग्रहण केंद्र से सटी गजानंदपुरम कॉलोनी और जीहाईटस अपार्टमेंट के निवासियों ने भीषण गर्मी के मौसम में संभावित आगजनी की घटना और सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। कॉलोनी वासियों ने विद्युत अभियंता को एक आवेदन सौंपकर तत्काल सूखे पेड़-पौधों और झाड़ियों की सफाई करने के साथ ही बाउंड्रीवॉल पर कटीले तारों की फेंसिंग (बाड़बंदी) करवाने का निवेदन किया है। कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि कुछ समय पूर्व संग्रहण केंद्र में आग लगने की एक अप्रिय घटना हुई थी, जिसके बाद उन्होंने विद्युत मंडल से मांग की थी कि कॉलोनी की बाउंड्रीवॉल के पास रखे ट्रांसफार्मरों को हटाकर कम से कम 30-40 फीट की सुरक्षित दूरी पर स्थानांतरित किया जाए।
हालांकि, उनका कहना है कि पुराने ट्रांसफार्मर हटाने के बाद अब कुछ ट्रांसफार्मरों को जीहाईटस की ...










