हमारी प्राथमिकता मरीजों को मिले बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं-स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ
अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया निरीक्षण
सीएचसी पुसौर पहुंचकर ओपीडी पंजीयन की ली जानकारी, दवाईयों के बेहतर रख-रखाव के दिए निर्देश
रायगढ़, 28 नवम्बर 2024/ स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ ने आज संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शा.चिकित्सालय रायगढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करते हुए सिकल सेल यूनिट संचालन की जानकारी ली। साथ ही चिल्ड्रन वार्ड, मेजर ओटी का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव उपस्थित रहे।
अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ ने नेत्र जांच विभाग एवं सर्जरी वार्ड का निरीक्षण किया। डीन मेडिकल कालेज डॉ.विनीत कुमार जैन ने वार्ड में बेड एवं स्टाफ कमी की समस्या से अवगत क...










