विकास के मामले में श्रेय लेने की ओछी राजनीति बंद करें भाजपा सरकार : उमेश पटेल
खरसिया रेलवे ओवरब्रिज निर्माण में देरी के खिलाफ कांग्रेस का धरना
विधायक की खरी-खरी : खरसिया में रेलवे ओवरब्रिज बनने तक जारी रहेगी हर लड़ाई
खरसिया, 10 दिसंबर: रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण खरसिया के विकास में मील का पत्थर साबित हो सकता है, लेकिन इसे लेकर चल रही राजनीतिक खींचतान ने जनता की उम्मीदों को झटका दिया है। आरओबी निर्माण में हो रही देरी के खिलाफ आज तहसील ऑफिस के सामने मदनपुर, खरसिया में छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं खरसिया के विधायक उमेश पटेल के नेतृत्व में खरसिया कांग्रेस ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान अपने संबोधन में पूर्व मंत्री एवं विधायक उमेश पटेल ने भाजपा सरकार पर विकास कार्यों में बाधा डालने और श्रेय लेने की ओछी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इस रेलवे ओवरब्रिज के लिए 64.95 करोड़ रुपये की...










