नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 : वार्डों में हो रहा ईवीएम डेमो प्रदर्शन, मतदान के लिए जनसामान्य को किया जा रहा जागरूक
9 फरवरी तक चलेगा ईवीएम जागरूकता कार्यक्रम
रायगढ़, 2 फरवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 के तहत रायगढ़ नगर निगम सहित समस्त नगरीय निकायों में ईवीएम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जो आगामी 9 फरवरी 2025 तक चलेगा। जिसमें प्रतिदिन प्रात: 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक नागरिकों को ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की जानकारी दी जा रही है। ईवीएम जागरूकता अभियान के तहत रायगढ़ नगर निगम, नगर पालिका परिषद सहित सभी नगर पंचायतों के विभिन्न वार्डों में प्रशिक्षित अधिकारियों द्वारा ईवीएम डेमो का प्रदर्शन किया जा रहा है, ताकि जनसामान्य मतदान प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत हो सके। ईवीएम डेमो प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाना है। जिससे मतदाता निर्भीक और सटीक मतदान कर सकें।
नगरीय निका...










