नई राजनीति, नया नेतृत्व – मयंक जेठूराम मनहर वार्ड 04 में बदल सकते हैं चुनावी समीकरण, जनता खूब लुटा रही प्यार
रायगढ़। नगर निगम चुनाव की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है राजनीतिक सरगर्मियां और चर्चाओं का दौर भी चरम पर है। इस बार वार्ड 19 की तरह वार्ड क्रमांक 04 भी सुर्खियों में है, और इसकी सबसे बड़ी वजह हैं 27 वर्षीय युवा प्रत्याशी मयंक जेठूराम मनहर। एक सिविल इंजीनियर से राजनेता बनने की उनकी यह यात्रा न केवल रोचक है, बल्कि स्थानीय राजनीति में एक नई लहर भी लेकर आई है। स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे मयंक ने अपने विजन, कार्यशैली और जमीनी जुड़ाव से वार्ड में एक अलग पहचान बना ली है।
युवा जोश और नई सोच की राजनीतिमयंक मनहर सिर्फ एक राजनीतिक परिवार से आने वाले प्रत्याशी नहीं हैं, बल्कि एक शिक्षित, तकनीकी रूप से दक्ष और जनसमस्याओं के समाधान पर केंद्रित युवा चेहरा हैं। इस चुनाव में खास बात यह है कि जहां एक ओर जेठूराम मनहर स्वतंत्र रूप से महापौर पद के लिए मैदान में हैं, वहीं उनके बेटे मयंक वार्ड...










