Raigarh

नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए ईवीएम की हुई कमीशनिंग
Raigarh

नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए ईवीएम की हुई कमीशनिंग

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने निरीक्षण कर कमीशनिंग का लिया जायजा रायगढ़, 7 फरवरी 2025/ नगरीय निर्वाचन के लिए आगामी 11 फरवरी को मतदान होने हैं। रायगढ़ जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए केआईटी में ईवीएम मशीनों के कमीशनिंग का कार्य 07 जनवरी को किया गया। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने निरीक्षण कर ईवीएम कमीशनिंग का जायजा लिया। यहां उन्होंने नगरीय निकायों में मतदान के लिए ईवीएम को तैयार किए जाने की प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइंस के अनुसार ईवीएम मशीनों के कमीशनिंग का काम पूरी सतर्कता से पूरा करें। उन्होंने सभी रिटर्निंग ऑफिसर को लगातार इसकी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि रायगढ़ के 7 नगरीय निकायों के लिए ईवीएम का रेण्डमाइजेशन बीते दिनों किया गया। जिसके बाद अब मशीनों को वोटिंग के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके अंत...
कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने मतदाता जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी
Raigarh

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने मतदाता जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

शहर में निकली बाइक रैली, लोगों से की गई मतदान करने की अपील रायगढ़, 7 फरवरी 2025/ जाबो कार्यक्रम के तहत आज मतदाता जागरूकता रथ के साथ बाइक रैली का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल ने जागरूकता रथ एवं रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय उपस्थित रहे। मौके पर कलेक्टर श्री गोयल ने सभी को मतदान अवश्य करने की शपथ दिलाई। निगम आयुक्त श्री क्षत्रिय के मार्गदर्शन में 200 से अधिक लोगों ने बाइक रैली के माध्यम से मतदाता जागरूकता रथ के साथ शहर के सभी मुख्य मार्गों का भ्रमण किया। इसमें निगम कार्यालय से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक, सतीगुड़ी चौक, केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड से होते हुए ढिमरापुर चौक पहुुंचे। इसी तरह ढिमरापुर चौक से वापस होकर बस स्टैंड...
600 से अधिक निगम कर्मचारियों ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया मतदान करने का संदेश
Raigarh

600 से अधिक निगम कर्मचारियों ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया मतदान करने का संदेश

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में निगम आयुक्त श्री क्षत्रिय ने दिलाई निर्वाचन की शपथ* रायगढ़, 7 फरवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में आज सुबह 7 बजे निगम के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा रायगढ़ जाबो-2025 के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 600 से अधिक निगम कर्मचारियों द्वारा जाबो रायगढ़-2025 की थीम पर मानव श्रृंखला बनाई गई। नगरीय निकाय में 11 फरवरी 2025 को मतदान होना है। इसके लिए जिला प्रशासन, निगम प्रशासन द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता के तहत जाबो कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान जनसामान्य से मतदान जरूर करने और दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने की अपील की जा रही है। इसी कड़ी में आज नटवर स्कूल मैदान में जाबो रायगढ़-2025 की थीम पर मानव श्रृंखला बनाई गई थी। मानव श्रृंखला में 600 से अधिक निगम...
नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2025 : मतदान तिथि को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित
Raigarh

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2025 : मतदान तिथि को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित

रायगढ़, 7 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नगरीय निकाय-2025 अंतर्गत मतदान तिथि मंगलवार 11 फरवरी 2025 को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। इसी तरह त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2025 अंतर्गत मतदान तीन चरणों में आयोजित होगा। जिसके लिए मतदान तिथि सोमवार 17 फरवरी 2025 एवं गुरूवार 20 फरवरी 2025 को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। मतदान तिथि रविवार 23 फरवरी 2025 को शासकीय अवकाश होने के कारण पृथक से सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित करने की आवश्यकता नहीं है। ...
निर्वाचन कार्य में संलग्न मतदाता ईडीबी के माध्यम से 8 फरवरी को सृजन सभाकक्ष में कर सकेंगे मतदान
Raigarh

निर्वाचन कार्य में संलग्न मतदाता ईडीबी के माध्यम से 8 फरवरी को सृजन सभाकक्ष में कर सकेंगे मतदान

रायगढ़, 7 फरवरी 2025/ नगर पालिक निगम रायगढ़ अंतर्गत नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 हेतु निर्वाचन कर्तव्य पर नियुक्त मतदाताओं जिन्होंने आवेदन प्रारूप 19 में निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र (ईडीबी) के माध्यम से मतदान हेतु आवेदन किया है। ऐसे मतदाताओं का मतदान कलेक्टोरेट रायगढ़ के सृजनसभा कक्ष के प्रथम तल सुविधा केन्द्र निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र प्रकोष्ठ में 8 फरवरी 2025 को प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होगा। ...
उमेश पटेल का रायगढ़ में व्यापक जनसंपर्क, कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में मांगा आशीर्वाद
Raigarh

उमेश पटेल का रायगढ़ में व्यापक जनसंपर्क, कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में मांगा आशीर्वाद

रायगढ़, 07 फरवरी: खरसिया विधायक एवं पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने रायगढ़ नगर निगम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल रोड शो व जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान पटाखों की गूंज, गगनभेदी नारों एवं पुष्पवर्षा के बीच उमेश पटेल का भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ से पूरा शहर कांग्रेसमय हो गया। वार्डों में जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह उमेश पटेल का भव्य स्वागत किया गया, कहीं आरती उतारी गई तो कहीं पुष्पवर्षा कर जनता ने अपने प्रिय नेता के प्रति समर्थन प्रकट किया। विधायक उमेश पटेल ने रायगढ़ नगर निगम के विभिन्न वार्डों में पदयात्रा कर कांग्रेस महापौर प्रत्याशी जानकी काटजू एवं 48 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से आशीर्वाद और वोट की अपील की। नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि "कांग्रेस की जीत से ही रायगढ़ का सर्वांगीण विकास संभव होगा।...
प्रभारी सचिव रजत कुमार ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के प्रबंधन की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ली बैठक
Raigarh

प्रभारी सचिव रजत कुमार ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के प्रबंधन की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ली बैठक

मेडिकल कॉलेज में चल रहे कार्यों और भविष्य की आवश्यकताओं के संबंध में अधिकारियों से की चर्चा रायगढ़, 7 फरवरी 2025/ प्रभारी सचिव श्री रजत कुमार ने आज संत गुरु घासीदास स्मृति शासकीय चिकित्सालय प्रबंधन की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक ली। इस दौरान कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्रीमती किरण कौशल, सचिव सीजीएमएससी श्रीमती पद्मिनी भोय,  डीन मेडिकल कॉलेज डॉ.विनीत जैन, संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक डॉ.मनोज मिंज, एसडीएम रायगढ़ श्री प्रवीण तिवारी सहित पीडब्ल्यूडी व सीजीएमएससी के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में निर्माण कार्यों से संबंधित कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस पर प्रभारी सचिव श्री रजत कुमार ने कहा कि आवश्यक कार्यों की रूपरेखा प्राथमिकता के साथ तैयार किया जाए, ताकि मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में आगे व्यवस्थाएं बेहतर की जा ...
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी को
Raigarh

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी को

जिले में बनाए गए 21 परीक्षा केन्द्र, 7 उडऩ दस्ता दल गठित परीक्षा केन्द्रों के सभी केन्द्राध्यक्षों की ब्रीफिंग संपन्न रायगढ़, 7 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी रविवार को दो पालियों में आयोजित होगी। जिसके लिए 21 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है, जिसमें 6215 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। सभी परीक्षा केन्द्रों के लिए 3 सदस्यों से युक्त कुल 7 उडऩदस्ता दल का गठन भी किया गया है। परीक्षा के सफल संचालन हेतु कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने डिप्टी कलेक्टर श्री महेश शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा, सहायक परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा श्री भुवनेश्वर पटेल एवं व्याख्याता श्री बाबूलाल पटेल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। परीक्षा केन्द्रों के सभी केन्द्राध्यक्षों की ब्रीफिंग आज कलेक्टोर...
गौभंडारा लगवाकर कमल गर्ग ने गौ माताओं से लिया आशीर्वाद
Kharsia, Raigarh

गौभंडारा लगवाकर कमल गर्ग ने गौ माताओं से लिया आशीर्वाद

डिप्टी सीएम अरुण साव और रानी संयोगिता जूदेव ने किया गौ-भंडारे का शुभारंभ खरसिया। समूचे अंचल में प्रसिद्ध गौ-सेवा संगठन द्वारा एक्सीडेंट, बीमार तथा बेसहारा गौवंश की रक्षा की जाती है। वहीं प्रतिदिन उनके लिए भंडारे का आयोजन भी किया जता है। साथ ही प्रत्येक महीने गौ महाभण्डारे का आयोजन भी किया जाता है। स्टेशन चौक से प्रारंभ होकर भंडारे के पाचों रथों ने नगर के सभी मार्गों से गुजरते हुए गौ माताओं को हरी सब्जियां गुड तथा अन्य जीवों के लिए बिस्कुट आदि पेट भरकर खिलाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डिप्टी सीएम माननीय अरुण साव, रानी संयोगिता जूदेव, कमल गर्ग, डॉ.श्रीवानी, गौसेवक राकेश केशरवानी, विष्णुचंद्र शर्मा , गायत्री केशरवानी,तथा प्रभात तिवारी, लम्बोदर मानिकपुरी, हर्ष डनसेना, सुदर्शन पटेल, लाला सारथी सनी, ऋषभ, शुभम महंत, लेखन ठाकुर, राकेश गायत्री एवं अन्य गौसेवक उपस्थित रहे। भण्डारे में ग...
पूर्व कार्यकाल के विकास कार्यों के आधार पर महापौर प्रत्याशी जेठूराम मनहर ने जनता से मांगा आशीर्वाद!कहा – बस आपका प्यार चाहिए, रायगढ़ के विकास के लिए न कभी पीछे हटा और न हटूंगा’
Raigarh

पूर्व कार्यकाल के विकास कार्यों के आधार पर महापौर प्रत्याशी जेठूराम मनहर ने जनता से मांगा आशीर्वाद!कहा – बस आपका प्यार चाहिए, रायगढ़ के विकास के लिए न कभी पीछे हटा और न हटूंगा’

रायगढ़: नगर निगम चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। राजनीतिक दलों के साथ-साथ स्वतंत्र उम्मीदवार भी मैदान में हैं और रायगढ़ के नागरिकों का विश्वास जीतने का प्रयास कर रहे हैं। इस चुनाव में एक नाम जो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है, वह है रायगढ़ के प्रथम महापौर जेठूराम मनहर। कांच का गिलास चुनाव चिह्न पर स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में महापौर पद के लिए चुनाव लड़ रहे जेठूराम मनहर का प्रभाव शहर में व्यापक है। वे केवल एक राजनीतिक चेहरा नहीं, बल्कि एक अनुभवी प्रशासक भी हैं  जिन्होंने अपने पहले कार्यकाल में शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, जल आपूर्ति और सड़क सुधार से लेकर सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण तक कई ऐतिहासिक फैसले लिए। मनहर का दावा है कि उनके कार्यकाल में किए गए प्रयासों ने रायगढ़ को विकसित शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका मानना है कि चुनावी वादों की भीड़ में जनता उ...