ग्राम दर्रामुड़ा की बेटियों ने किया कमाल : नेमिका राठिया और टीया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, गांव में खुशी की लहर, शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान
खरसिया, 25 मार्च 2025। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है, जिसमें खरसिया के ग्राम दर्रामुड़ा की दो होनहार बच्चियों ने शानदार सफलता हासिल की है। मुरलीधर राठिया की बेटी नेमिका राठिया और तेज प्रकाश पटेल की बेटी टीया पटेल ने अपनी मेहनत और लगन से इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर नवोदय विद्यालय में स्थान बनाया है। यह न केवल इन बच्चियों के परिवारों के लिए बल्कि पूरे ग्राम दर्रामुड़ा के लिए गर्व और खुशी का क्षण है। गांव के लोग इस सफलता को बड़ी उपलब्धि मानते हुए दोनों बच्चियों और उनके परिवारों को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
इस सफलता के पीछे इन बच्चियों की कड़ी मेहनत, माता-पिता का सहयोग और शिक्षकों का मार्गदर्शन रहा है। नवोदय विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश पाना आसान नहीं होता, लेकिन नेमिका और टीया ने यह सिद्ध कर दिया कि यदि संकल्प और परिश्...










