पीठ पीछे किसी और से मिलती थी पत्नी! अफेयर के शक में कर दिया कत्ल; हैवान ने पुलिस को क्या-क्या बताया
वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे पर भरोसा ना करने की वजह से अक्सर झगड़े होते हैं, लेकिन कई बार इसमें हिंसा भी होने लगती है। कई बार ऐसा भी होता है कि पति या पत्नी में से कोई दूसरे पर शक करने के चलते हत्यारा बन जाता है। ऐसा ही एक मामला आया है छत्तीसगढ़ के बलोत जिले से। यहां छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पति ने पत्नी की गमछे से गला घोंट कर हत्या कर दी। मामला पुरूर थाना क्षेत्र के चिटौव गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महिला का नाम अंजलि मंडावी (28) है और पति का नाम अर्जुन राम मंडावी (33) है। पुलिस ने हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जब आरोपी पति को गिरफ्तार किया तो उसने हत्या की बात से इनकार किया, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।आरोपी अर्जुन राम मंडावी पत्नी की हत्या के बाद आरोपी घर से भाग गया था। इस घटना के बारे में गांव वालों को जानकारी...










