सेक्स सीडी मामले में भूपेश बघेल को राहत; विशेष CBI अदालत ने किया बरी, कह दी बड़ी बात
छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी राहत मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत ने मंगलवार को भूपेश बघेल के खिलाफ लगाई गई सभी धाराएं हटाते हुए उन्हें बाइज्जत बरी कर दिया। विशेष कोर्ट ने कहा कि भूपेश बघेल के खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई आधार ही नहीं है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अदालत के फैसले पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा- 'सत्यमेव जयते'...
मालूम हो कि छत्तीसगढ़ में सेक्स सीडी कांड अक्टूबर 2017 में सामने आया था। दावा किया गया था कि इस सेक्स सीडी कांड में तत्कालीन मंत्री राजेश मूणत हैं। सीडी बाहर आने के बाद रायपुर के सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस ने दिल्ली से पत्रकार विनोद वर्मा को गिरफ्तार किया था। कांग्रेस ने इसे साजिश बताया था। इस केस में सितंबर 2018 में भूपेश बघेल की गिरफ्तारी हो गई थी। भूपेश बघेल ...










