पोषण ट्रैकर ऐप में शत-प्रतिशत हितग्राहियों का पंजीयन सुनिश्चित करें-कलेक्टर
फेस कैप्चर व आधार अपडेशन शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
रेडी टू ईट, गरम भोजन व ग्रोथ मॉनिटरिंग पर हुई विस्तृत चर्चा
कलेक्टर ने ली महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक
रायगढ़, 20 जनवरी 2026/ जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग की प्राथमिक योजनाओं के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभागीय योजनाओं की सेक्टरवार प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि पोषण एवं बाल विकास से जुड़े कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। कलेक्टर ने पोषण ट्रैकर ऐप में हितग्राहियों के पंजीयन एवं फेस कैप्चर की प्रगति की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कम प्रगति वाले सेक्टरों के सीडीपीओ को ग्राम पंचायतवार आध...










