Chhattisgarh

प्रधानमंत्री मोदी के सफल अमेरिका प्रवास पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की ओर से दी बधाई और शुभकामनाएं
Chhattisgarh, Raipur

प्रधानमंत्री मोदी के सफल अमेरिका प्रवास पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की ओर से दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर, 24 सितम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफल अमेरिका प्रवास और क्वाड के छठवें शिखर सम्मेलन में देश का सशक्त प्रतिनिधित्व करने के लिए छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व कौशल पर हम सभी देशवासियों को गर्व है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का अमेरिका के सफलतम प्रवास और ‘क्वाड’ के छठवें शिखर सम्मेलन में कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने भारत का सशक्त प्रतिनिधित्व कर देश का नाम विश्व पटल पर और अधिक रोशन किया है। गौरतलब है कि क्वाड की बैठक ऐसे समय हो रही थी, जब दुनिया तनाव और संघर्षों से घिरी हुई है। ऐसे में साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर ‘क्वाड’ का मिलकर साथ चलना, मानवता के लिए बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री न...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जल आवर्धन योजनाओं के लिए 132 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को दी गई मंजूरी
Chhattisgarh, Raipur

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जल आवर्धन योजनाओं के लिए 132 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को दी गई मंजूरी

स्वीकृत राशि से होंगे जल संरचनाओं में सुधार के काम, जल की गुणवत्ता और वितरण व्यवस्था होगी बेहतर जल संकट दूर होने के साथ ही लोगों का स्वास्थ्य और जीवन स्तर भी होगा बेहतर रायपुर, 24 सितम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर वित्त विभाग द्वारा विभिन्न नगरीय निकायों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की जल आवर्धन योजनाओं के लिए 132 करोड़ रुपए से अधिक की  राशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा निर्मित की जाने वाली जल आवर्धन योजनाओं से नगरीय निकायों में जल आपूर्ति प्रणाली को सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि नागरिकों को नियमित रूप से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल आवर्धन हेतु प्रस्तावित योजनाओं पर वित्त विभाग ने बलौदाबाजार जिले के भटगां...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बाल पर्यावरण मित्र और लिटिल योग गुरु आदित्य राजे ने की सौजन्य मुलाकात
Chhattisgarh, Raipur

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बाल पर्यावरण मित्र और लिटिल योग गुरु आदित्य राजे ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री साय ने आदित्य को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी योग और पर्यावरण के क्षेत्र में सबसे कम उम्र के पीएचडी धारक के रूप में छत्तीसगढ़ के आदित्य राजे का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में बाल पर्यावरण मित्र और लिटिल योगा चैम्पियन आदित्य राजे सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने आदित्य को आज उनके जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने योग और पर्यावरण के क्षेत्र में सबसे कम उम्र के पीएचडी धारक के रूप में छत्तीसगढ़ के आदित्य राजे का नाम गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज होने पर प्रमाण पत्र भी प्रदान किया और इस उपलब्धि की सराहना की। आदित्य ने इस खास मौके पर मुख्यमंत्री को पौधा भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री को आदित्य ने पर्यावरण, योग, खेल, समाजिक विकास जैसे क्षेत्रों में किये ...
पीएम श्री योजना में शामिल हुई छत्तीसगढ़ की और 78 शालाएं
Chhattisgarh, Raipur

पीएम श्री योजना में शामिल हुई छत्तीसगढ़ की और 78 शालाएं

अब तक 341 शालाओं को मिल चुकी है स्वीकृति मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री का जताया आभार कहा-पीएम श्री योजना छत्तीसगढ़ को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों पर ले जाएगी रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के 78 और स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने के लिए पीएम श्री योजना में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में 263 पीएमश्री स्कूल स्वीकृत किए गए थे, नई स्वीकृति मिलने से यह संख्या बढ़कर अब 341 हो गई है। मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि यह हर्ष का विषय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है और इस दिशा में लगातार नए फैसले ले रहे हैं। पीएम श्री योजना के माध्यम शैक्षणिक अधोसंरचना एवं शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास निश्चित रूप से विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बगिया में मिलने वालों का लगा रहा तांता
Chhattisgarh, Raipur

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बगिया में मिलने वालों का लगा रहा तांता

लोग अपनी समस्याओं और मांगो को लेकर मुख्यमंत्री से मिले मुख्यमंत्री साय ने उचित कार्यवाही के लिए अधिकारियों का निर्देशित किया रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव आज शाम जशपुर जिले में अपने गृह ग्राम बगिया के प्रवास पर पहुंचे। बगिया स्थित निवास कार्यालय में उनसेे मिलने के लिए आम लोगों का ताता लगा रहा। लोग अपनी समस्याओं के निराकरण और मांगों से संबंधित आवेदन लेकर मुख्यमंत्री से मिले। इसके साथ ही लोगों ने मौखिक रूप से मुख्यमंत्री साय के समक्ष अपनी मांगों और समस्याओं को रखा। मुख्यमंत्री साय ने सभी मांगों और समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उचित कार्यवाही के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री से मिलकर लोग काफी खुश थे। उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री एक अभिभावक की तरह सबकी मांगों और समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने बताया की विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने से ...
कबीरधाम में बढ़ते अपराध का मूल कारण आरएसएस को इस ज़िला को ‘साम्प्रदायिकता की प्रयोगशाला’ बनाना-अमित
Chhattisgarh, Raipur

कबीरधाम में बढ़ते अपराध का मूल कारण आरएसएस को इस ज़िला को ‘साम्प्रदायिकता की प्रयोगशाला’ बनाना-अमित

कबीरधाम, बना छत्तीसगढ़ का “क्राइम-धाम” (अपराधों का धाम), कम्यूनल-धाम (साम्प्रदायिकता का धाम) और करप्शन-धाम (भ्रष्टाचार का धाम) – अमित उपमुख्यमंत्री-एसपी को बर्खास्त करने, पीड़ितों को 1 करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी देने और पदेन हाईकोर्ट जज से जाँच करवाने की 3-सूत्री मांग JCCJ ने 14सदस्यों की जाँच टीम का किया गठन-अमित रायपुर, छत्तीसगढ़। कबीरधाम जिला के ग्राम लोहारडीह  कांड पर कड़ी प्रतिक्रिया जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा  सवा 3 करोड़ छत्तीसगढ़ियों के बीच में पहली बार आरएसएस और उससे जुड़े संगठनों ने 3 अक्टूबर 2021 को कवर्धा शहर में अंततः साम्प्रदायिकता का बीज बोने में सफलता हासिल करी।  3 अक्टूबर 2021 की कवर्धा की घटना के ठीक पहले और उसके बाद, हाई-प्रोफाइल अपराधों की संख्या में लगभग 13 गुना (1270%) वृद्धि हुई है। 2 सालों तक सत्तासीन भूपेश सरकार, मुस्लिम और...
कानून न्याय का साधन है, उत्पीड़न का साधन नहीं; छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा
Chhattisgarh

कानून न्याय का साधन है, उत्पीड़न का साधन नहीं; छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने कहा कि न्यायिक अधिकारी जनता के विश्वास के संरक्षक हैं तथा कानून का इस्तेमाल हासिल करने के न्याय के साधन के रूप में किया जाना चाहिए, उत्पीड़न के साधन के रूप में नहीं।छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने रविवार को कहा कि न्यायिक अधिकारी जनता के विश्वास के संरक्षक हैं तथा कानून का इस्तेमाल हासिल करने के न्याय के साधन के रूप में किया जाना चाहिए, उत्पीड़न के साधन के रूप में नहीं।छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी द्वारा रायपुर में आयोजित न्यायिक अधिकारियों की संभागीय न्यायिक संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए चीफ जस्टिस ने कहा कि आम लोग न्यायपालिका से निष्पक्ष और शीघ्र न्याय की उम्मीद करते हैं।जस्टिस रमेश सिन्हा ने दीवानी मुकदमों में अपनाई जा रही विलंबकारी रणनीति तथा न्यायिक अधिकारियों द्वारा साहसिक निर्णय लेने में हिचकिचाहट को ले...
छत्तीसगढ़ में लोक अदालत में ₹ 230 करोड़ से अधिक के 9 लाख से अधिक केसों का निपटारा
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में लोक अदालत में ₹ 230 करोड़ से अधिक के 9 लाख से अधिक केसों का निपटारा

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत में 230 करोड़ रुपये से अधिक के 9 लाख से अधिक मामलों का निपटारा किया गया। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सबसे अधिक मामले बिलासपुर जिले में निपटाए गए।छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत में 230 करोड़ रुपये से अधिक के 9 लाख से अधिक मामलों का निपटारा किया गया। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान कुल 10 से अधिक मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें सबसे अधिक मामले बिलासपुर जिले में निपटाए गए।छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सीजीएसएलएसए) ने रविवार को एक बयान में कहा कि छत्तीसगढ़ में इस साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार को आयोजित की गई, जिसमें तालुका अदालतों से लेकर हाईकोर्ट तक सुलभ और तेज न्याय हुआ।छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और सीजीएसएलएसए के मुख्य संरक्षक रमेश सिन्हा न्यायिक अधिकारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए...
छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी, रहें सतर्क, कई जिलों में यलो अलर्ट
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी, रहें सतर्क, कई जिलों में यलो अलर्ट

Chhattisgarh Mausam: छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में मौसम खराब है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में वज्रपात और भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। Chhattisgarh Weather Forecast: छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में मौसम खराब हो गया है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है। बीते 24 घंटे के दौरान सूबे में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश गरियाबंद जिले के राजिम में 3 सेमी रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने और भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो छत्तीसगढ़ में 27 सितंबर तक मौसम खराब रहेगा।मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान गरियाबंद, बस्तर, कोडागांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों के अधिकां...
भर्तियों की सुनामी : साय सरकार में युवाओं के दुख भरे दिन बीते
Chhattisgarh, Raipur

भर्तियों की सुनामी : साय सरकार में युवाओं के दुख भरे दिन बीते

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण आजीविका मिशन में 237 पदों पर भर्ती को दी मंजूरी रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर देने के लिए व्यक्तिगत रूचि लेकर विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती को मंजूरी दे रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री साय द्वारा स्वास्थ्य विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के बाद पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में रिक्त पदों की भर्ती के प्रस्ताव को हरी झण्डी दी गई है। इसके तहत राष्ट्रीय आजीविका मिशन में 237 पदों पर नई भर्ती की जाएगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में भर्ती के प्रस्ताव को वित्त विभाग ने मंजूरी प्रदान कर दी है। जिसमें राज्य स्तर के कुल 09 और जिला स्तरीय 228 पद शामिल हैं। राज्य स्तरीय पदों में सहायक राज्य कार्यक्रम प्रबंधक (वित्तीय प्रबंधन), सहायक राज्य कार्यक्रम प्रबंधक (फार्म आजीविका), प्रो...