Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ सरकार ने ‘मूलवासी बचाओ मंच’ पर लगाया प्रतिबंध, इसलिए घोषित किया ‘गैरकानूनी’
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ सरकार ने ‘मूलवासी बचाओ मंच’ पर लगाया प्रतिबंध, इसलिए घोषित किया ‘गैरकानूनी’

छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर क्षेत्र के माओवाद प्रभावित इलाकों में सक्रिय आदिवासी संगठन ‘मूलवासी बचाओ मंच’ (Moolvasi Bachaao Manch) पर प्रतिबंध लगाते हुए सोमवार को इसे ‘गैरकानूनी’ घोषित कर दिया। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से 30 अक्टूबर को आदेश जारी किया गया था।Praveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, रायपुर। एचटी संवाददाताTue, 19 Nov 2024 03:29 AM Shareछत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर क्षेत्र के माओवाद प्रभावित इलाकों में सक्रिय आदिवासी संगठन ‘मूलवासी बचाओ मंच’ (Moolvasi Bachaao Manch) पर प्रतिबंध लगाते हुए सोमवार को इसे ‘गैरकानूनी’ घोषित कर दिया। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से 30 अक्टूबर को आदेश जारी किया गया था।छत्तीसगढ़ के गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में दावा किया गया है कि ‘मूलवासी बचाओ मंच’ माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और सुरक्षा बलों के संचालन क...
स्टैंड अप कॉमेडियन यश राठी के खिलाफ छत्तीसगढ़ में केस दर्ज; क्या हैं आरोप?
Chhattisgarh

स्टैंड अप कॉमेडियन यश राठी के खिलाफ छत्तीसगढ़ में केस दर्ज; क्या हैं आरोप?

छत्तीसगढ़ के आईआईटी भिलाई में पुलिस ने स्टैंड अप कॉमेडियन यश राठी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यश राठी के खिलाफ जेवरा सिरसा पुलिस चौकी में BNS की धारा 296 के तहत मामला दर्ज किया गया है।Krishna Bihari Singh भाषा, दुर्गTue, 19 Nov 2024 09:30 AM Shareछत्तीसगढ़ के आईआईटी भिलाई में अपने शो के दौरान अपशब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में पुलिस ने एक स्टैंड अप कॉमेडियन यश राठी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि 15 नवंबर को हुए इस शो में छात्र, उनके माता-पिता और संस्थान के प्राध्यापक और अधिकारी मौजूद थे। दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि कुछ संगठनों और आईआईटी प्रबंधन की ओर से कॉमेडियन यश राठी के खिलाफ शिकायत करने के बाद सोमवार को जेवरा सिरसा पुलिस चौकी में भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 (अश्लील कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है।पु...
छ्त्तीसगढ पहुंची बिटकॉइन घोटाले की जांच की आंच, ED का रायपुर में छापा
Chhattisgarh

छ्त्तीसगढ पहुंची बिटकॉइन घोटाले की जांच की आंच, ED का रायपुर में छापा

कथित बिटकॉइन घोटाले की आंच छत्तीसगढ़ तक पहुंच गई है। बुधवार को ईडी ने छत्तीसगढ के रायपुर में छापा मारा। यहां ईडी ने सारथी एसोसिएट्स के कर्मचारी गौरव मेहता के घर की तलाशी ले रही है। बता दें कि एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र चुनाव में बिटकॉइन फंड इस्तेमाल के आरोपों को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की थी। उनकी शिकायत के बाद ईडी ने छत्तीसगढ़ के रापुय में छापा मारा है।महाराष्ट्र में मतदान से पहले पुणे के पूर्व आईपीएस अधिकारी रवींद्रनाथ पाटिल ने एनसीपी-एसपी नेता और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले और महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष पर बड़ा आरोप लगाया था। पूर्व आईपीएस अधिकारी ने आरोप लगाया कि दोनों ही नेताओं ने 2018 में क्रिप्टोकरेंसी मामले में बिटकॉइन का दुरुपयोग किया और उसका इस्तेमाल महाराष्ट्र के चुनाव में किया था। पाटिल ने आरोप लगाया कि पुणे तत्कालीन पुलिस उपायुक्त अमिताभ गुप्ता और साइबर अपरा...
मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्व. लखीराम मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में पीजी के तीन नए कोर्स को शासन ने दी मंजूरी
Chhattisgarh, Raigarh, Raipur

मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्व. लखीराम मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में पीजी के तीन नए कोर्स को शासन ने दी मंजूरी

राज्य के युवाओं को मिलेगा लाभ, पीजी कोर्स करने के लिए नहीं जाना होगा राज्य के बाहर : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल रायपुर, 20 नवंबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं मे विस्तार और युवाओं के लिए राज्य में ही मेडिकल शिक्षा की सुविधा को लेकर काफी संवेदनशील हैं। मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर चिकित्सा शिक्षा विभाग ने स्व. लखीराम मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में पीजी के तीन नए कोर्स को चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मंजूरी दे दी है। राज्य शासन के द्वारा नए पाठ्यक्रमों को मंजूरी दिए जाने पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि सीटों में वृद्धि से राज्य में एमबीबीएस पास करने वाले मेडिकल के छात्रों को लाभ मिलेगा। राज्य में ही पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश की संभावना बढ़ने से छात्रों को राज्य में ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा। इससे न ...
हाथी का शव बना कंकाल, वन विभाग की लापरवाही आई सामने
Chhattisgarh, Raigarh

हाथी का शव बना कंकाल, वन विभाग की लापरवाही आई सामने

रायगढ़। धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों को लेकर समस्या कम नहीं हो रही है। यहां कभी हाथी तो कभी हाथियों की वजह से मानव की जान जा रही है। इसके बाद भी वन विभाग में लापरवाही नहीं थम रही है।लापरवाही का ताजा मामला यह सामने आया है कि बोरो रेंज में एक हाथी के बच्चे का करीब माह भर पुराना कंकाल मिला है। हाथी का शव सूख कर कंकाल बन गया। डीएफओ धरमजयगढ़ ने बताया कि पोस्टमॉर्टम में नुकिली ठूंठ पर गिरने से हाथी की मौत हुई है। मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो रेंज के रूवाफूल बीट के कक्ष क्रमांक 677 में करीब माह पुराना हाथी के बच्चे का कंकाल मिला है। आसपास के ग्रामीणों की नजर जब उक्त कंकाल पर पड़ी तो इसकी सूचना वन विभाग को दी। गई। मामले की सूचना मिलते पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉक्टरों की टीम ने सैंपल कलेक्ट करके अन्य जांचों के लिए लैब भेजा है। धरमजयगढ़ वन मंडल के डीएफओ अभिष...
सड़क निर्माण को लेकर उमेश पटेल और लालजीत राठिया कल करेंगे चक्काजाम
Chhattisgarh, Kharsia, Raigarh, Raipur

सड़क निर्माण को लेकर उमेश पटेल और लालजीत राठिया कल करेंगे चक्काजाम

रायगढ़। खरसिया से पत्थलगांव सड़क के अधूरे निर्माण तथा कोयला परिवहन में लगे वाहनों से उड़ने वाले धूल डस्ट से राहगीरों और आम लोगों को कफ परेशानी झेलना पड़ रही है, साथ ही व्यापार व्यवसाय भी प्रभावित हुआ है। इससे आमजन में शासन-प्रशासन और ठेकेदार के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है। यही वजह है कि 20 नवंबर को कांग्रेस ने आंदोलन का निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने को है पर प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन की चौतरफ़ा मार झेल रही है। कांग्रेस पार्टी सदैव आम लोगों की आवाज़ बनकर काम करते आई है। इसी तारतम्य में खरसिया से पत्थलगांव सड़क निर्माण व अन्य मांगों को पूरा कराने के लिए 20 नवंबर की सुबह 10 बजे से घरघोड़ा चौक, छाल में चक्काजाम व आर्थिक नाकेबंदी किया जायेगा। इस आंदोलन में खरसिया के विधायक व पूर्व मंत्री उमेश नंदकुमार पटेल एवं धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया भी विश...
ड्राइवर बोला – आज तुम लोगों का अंतिम दिन है : परिवार से बात कर लो, फिर रायगढ़ में दीवार में घुसा दी सिक्योरिटी गार्डों की बोलेरो
Chhattisgarh, Raigarh, Raipur

ड्राइवर बोला – आज तुम लोगों का अंतिम दिन है : परिवार से बात कर लो, फिर रायगढ़ में दीवार में घुसा दी सिक्योरिटी गार्डों की बोलेरो

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सिक्योरिटी गार्ड के ड्राइवर को गाड़ी रोकने कहा, तो गुस्से में आ गया। उसने कहा कि, आज मैं कहीं भी गाड़ी नहीं रोकूंगा। जो भी अपने परिवार से बात करना चाहता है, कर ले। आज तुम लोगों का अंतिम दिन है। यह कहते हुए उसने बोलेरो को दीवार में टक्कर मार दी। घटना तमनार थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, 6 नवबंर को डोंगामौहा कोल माईंस के 7 सिक्योरिटी गार्ड बोलरो में बैठकर नाइट ड्यूटी पर जा रहे थे। जिसमें सुरक्षागार्ड कृष्णा चैधरी, आदर्श राय, रिंकु कुमार, नीरज सिंह, मनीष और भरत गोप शामिल थे। गाड़ी रोकने को लेकर विवादइसी दौरान ड्राइवर सुरेश सिदार को सिक्योरिटी गार्ड अमन कुमार ने गाड़ी रोकने कहा, तो उसने गुस्से में गाली-गलौज कर गाड़ी नहीं रोकने की बात कही। बोलेरो को माईंस की सीएचपी आउट साइड की दीवार से टकरा दिया। हादसे में ड्राइवर समेत 8 लोग घायल हो गए।सुरक्षागार्ड अम...
धान खरीदी शुरू होते ही प्रशासन का बड़ा एक्शन! गड़बड़ी रोकने नियुक्त हुए अधिकारी को हटाया, मची खलबली
Chhattisgarh, Raigarh, Raipur

धान खरीदी शुरू होते ही प्रशासन का बड़ा एक्शन! गड़बड़ी रोकने नियुक्त हुए अधिकारी को हटाया, मची खलबली

रायपुर। धान उपार्जन केंद्रों के मॉनिटरिंग के लिए नियुक्त प्राधिकृत शासकीय अधिकारी को जिम्मा से मुक्त कर दिया गया। इस बार शासन व प्रशासन धान खरीदी के पूर्व पूरी तैयारी करने का दावा करता हुआ नजर आ रहा था, लेकिन धान खरीदी शुरू होने के बाद शासन-प्रशासन अपने बनाए व्यवस्था को ही बदलने में लगा हुआ है। धान उपार्जन केंद्रों में समिति के भरोसे करोड़ों रुपए का धान खरीदी किया जाता है इस दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए संबंधित क्षेत्र के एक-एक शासकीय अधिकारी को समिति के उपर ओआईसी के रूप में अर्थात प्राधिकृत अधिकारी के रूप में नियुक्त करती थी, लेकिन इस बार तो इन्हें मॉनिटरिंग के जिम्मा से उल्टे मुक्त कर दिया गया। बताया जाता है कि पूर्व से पदस्थ प्राधिकृत अधिकारियों को उनके जिम्मा से मुक्त करने के बाद राजनीतिक पार्टी से जुड़े लोगों को ओआईसी (प्राधिकृत अधिकारी) नियुक्त करने की तैयारी चल ...
कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी, अवैध धान पर कार्रवाई, रायगढ़ में 225 बोरे जब्त
Chhattisgarh, Raigarh, Raipur

कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी, अवैध धान पर कार्रवाई, रायगढ़ में 225 बोरे जब्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत होने के साथ ही रायगढ़ जिले मे एक के बाद एक अवैध धान के मामले सामने आने लगे हैं। ताज़ा घटना क्रम उड़नदस्ता की टीम ने दो कोचियों के गोदाम में अवैध रूप से भंडारण कर रखे गए 225 बोरा अवैध धान को जब्त किया है। उक्त मामला खरसिया विधानसभा क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिले में धान खरीदी की शुरुआत होते ही विभागीय टीम धान मंडियो तक अवैध धान न पहुंच सके। इसके लिए निगरानी बनाते हुए जिले में अवैध धान का कारोबार करने वाले लोगों पर नजरें जमाए हुए है। जिसके परिणाम स्वरुप उड़नदस्ता की टीम कोचिंयो पर एक के बाद एक कार्रवाई कर रही है। इसी बीच राजस्व व खाद्य विभाग की संयुक्त उड़नदस्ता निगरानी को सूचना मिली थी कि रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम देहजरी व डोमनारा में दो कोचियों के द्वारा गोदाम में अवैध रूप से धा...
स्कूलों के पास तंबाकू उत्पादों की बिक्री हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव को जारी किया नोटिस
Chhattisgarh, Raipur

स्कूलों के पास तंबाकू उत्पादों की बिक्री हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव को जारी किया नोटिस

छत्तीसगढ़। बिलासपुर हाईकोर्ट ने प्रदेश में स्कूलों के पास तंबाकू उत्पादों की बिक्री का संज्ञान लिया है और राज्य सरकार की तरफ से मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर इस मुद्दे पर जवाब मांगा है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की युगलपीठ ने इस मामले में सुनवाई करते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की है और इसे गंभीर चिंता का विषय बताया है। मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा की बेंच ने चिंता जताते हुए कहा कि बच्चे ड्रग एडिक्ट हो जाएंगे तो क्या होगा..? उन्होंने कहा की कोटपा कानून है तो उसका पालन होना चाहिए कि नहीं? दरअसल 15 नवंबर 2024 को शुक्रवार को छुट्टी के दिन भी उच्च न्यायालय की बैठक हुई। मुख्य न्यायाधीश ने रजिस्ट्रार जनरल को मीडिया रिपोर्टों के आधार पर मामले को जनहित याचिका (पीआईएल) के रूप में पंजीकृत करने का निर्देश दिया था। मीडिया में आई रिपोर्टों से पता चला है कि बिलासपुर...