Chhattisgarh

हमारा प्रयास नक्सली गोली की भाषा छोड़कर आत्मसमर्पण करें और मुख्यधारा में जुड़ें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Chhattisgarh, Raipur

हमारा प्रयास नक्सली गोली की भाषा छोड़कर आत्मसमर्पण करें और मुख्यधारा में जुड़ें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 23 वर्ष पूरा करने पर दी बधाई रायपुर, 7 अक्टूबर, 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मिले। उन्होंने मुलाकात के अवसर पर प्रधानमंत्री को जनसेवा के शानदार 23 वर्ष पूरे करने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने मुलाकात की जानकारी देते हुए बताया कि 7 अक्टूबर 2001 को हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। आज उनके मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 23 साल पूरे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में मोदी जी की गारंटी पर तेजी से किये जा रहे कार्यों की जानकारी प्रधानमंत्री को दी। इसके साथ ही प्रदेश में डबल इंजन की सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्...
जल जगार महोत्सव में शामिल हुए सीएम विष्णू देव साय, पीएम के संकल्पों को दोहराया
Chhattisgarh

जल जगार महोत्सव में शामिल हुए सीएम विष्णू देव साय, पीएम के संकल्पों को दोहराया

छत्तीसगढ़ के रायपुर में जल संरक्षण के लिए जल-जगार अनुकरणीय पहल के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इसमें प्रधानमंत्री के संकल्पों को भी दोहराया गया।Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, रायपुरSun, 6 Oct 2024 08:20 AM Shareधमतरी जिले के रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध में आयोजित जल जगार महोत्सव के शुभारंभ समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन धमतरी द्वारा जल जगार महोत्सव मनाने को अनुकरणीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि पानी का अधिक दोहन हो रहा है, लेकिन जल संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया जाता। धमतरी जिले में भी जल स्तर काफी नीचे जा रहा था, किन्तु जल जगार से सकारात्मक और क्रांतिकारी परिवर्तन आया है, जिसके लिए जिला प्रशासन बधाई का पात्र है।अगर ठान लिया जाए तो कोई बड़ी बात नहींमुख्यमंत्री साय ने रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध में आयोजित ...
छत्तीसगढ़ में 3 दिन मौसम रहेगा खराब, कब से बदलाव, किन जिलों में पड़ेंगी बौछारें?
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 3 दिन मौसम रहेगा खराब, कब से बदलाव, किन जिलों में पड़ेंगी बौछारें?

Chhattisgarh Rain Warning: छत्तीसगढ़ में एकबार फिर मौसम बदलने वाला है। यह बदलाव किस तारीख से आएगा। किन जिलों में बारिश और वज्रपात का है अलर्ट? जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…Chhattisgarh Mausam: छत्तीसगढ़ में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ में तीन दिन मौसम खराब रह सकता है। IMD के अनुसार, मौसम में यह बदलाव 8 अक्टूबर से आएगा। मौसम विभाग ने 8 से 10 अक्टूबर के दौरान गरज के साथ बौछारें पड़ने और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इस रिपोर्ट में जानें किन जिलों में मौसम खराब रह सकता है।मौसम विभाग ने 8 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिलों में एक दो स्थानों...
रायपुर में अधेड़ ने दी खुद की बलि, देवता के सामने कैंची से काट ली अपनी गर्दन
Chhattisgarh

रायपुर में अधेड़ ने दी खुद की बलि, देवता के सामने कैंची से काट ली अपनी गर्दन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के धरसींवा इलाके में एक शख्स द्वारा नवरात्रि में खुद की बलि देने का मामला सामने आया है। यह घटना निनवा गांव में हुई, जहां एक श्रद्धालु के अपने देवता के सामने अपनी ही गर्दन काटकर बलि दे दी। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की उम्र 55 साल बताई जा रही है।मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई। व्यक्ति ने कैंची से अपने गर्दन को काट डाला। जानकारी के अनुसार, धरसींवा के निनवा गांव में रहने वाले भुनेश्वर यादव ने अपने घर के अंदर स्थित देवस्थान के सामने कैंची से अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद देवस्थान वाला कमरा खून से लथपथ हो गया। यह घटना शनिवार सुबह लगभग 11 बजे की बताई जा रही है।घटना कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का मानना है कि अंधविश्वास के चलते भुनेश्वर यादव ने अपनी...
‘अमीर राज्य के लोग कब तक गरीब रहेंगे’, वनमंत्री कश्यप ने किया हसदेव में कोयला खनन का बचाव
Chhattisgarh

‘अमीर राज्य के लोग कब तक गरीब रहेंगे’, वनमंत्री कश्यप ने किया हसदेव में कोयला खनन का बचाव

छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने राज्य में कोयला खनन और अन्य विकास परियोजनाओं का बचाव करते हुए कहा कि ये लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए आवश्यक हैं। पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में, कश्यप ने कहा कि ‘इस संसाधन संपन्न क्षेत्र के लोग कब तक गरीब रहेंगे? विकास और ऊर्जा समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।’बातचीत के दौरान कश्यप ने आगे कहा, 'लोगों को रोजगार की जरूरत है। हां, अगर पेड़ काटे जाते हैं, तो उस नुकसान की भरपाई करना हमारी जिम्मेदारी है। हमें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रभावित समुदायों के स्वास्थ्य और आजीविका की रक्षा की जाए।'ऐसी परियोजनाओं के लिए ग्राम सभा की सहमति के मुद्दे पर कश्यप ने कहा, 'कानून ग्राम सभाओं को 'ना' कहने की शक्ति देता है। कुछ मामलों में, उन्होंने उस शक्ति का उपयोग किया है, लेकिन ज्यादातर मामलों में उन्होंने (कोयला खनन और अन्य परियोजनाओं) का समर्थ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की
Chhattisgarh, Raipur

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और वन मंत्री केदार कश्यप ने भी मां दन्तेश्वरी की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक दंतेवाड़ा श्री चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग के सदस्य श्रीमती ओजस्वी मण्डावी सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि एवं डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसपी गौरव राय समेत जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा में 167 करोड़ 21 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
Chhattisgarh, Raipur

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा में 167 करोड़ 21 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दंतेवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान जिले में 167 करोड़ 21 लाख रुपए के विकास कार्यों की लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें लोकार्पण के तहत जिला दन्तेवाड़ा के विकासखण्ड कुआकोण्डा में शासकीय उपाधि महाविद्यालय में अध्ययनरत् छात्रों हेतु 100 सीटर कन्या छात्रावास भवन निर्माण कार्य 272.450 लाख रू., दन्तेवाड़ा में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण 99.000 लाख रू., 100 सीटर छात्रावास भवन का निर्माण कार्य दन्तेवाड़ा 160.000 लाख रू., बुढ़ा तालाब बारसूर में सौंदर्यीकरण कार्य विकासखण्ड-गीदम 453.000 लाख रू., शंकनी-डंकनी नदी तट पर घाट निर्माण 3659.700 लाख रू., 500 सीटर आवासीय विद्यालय कारली के भवन निर्माण कार्य विद्युतीकरण सहित वि.ख.-गीदम 487.150 लाख रू., एनीकट निर्माण कार्य कटेकल्याण पुजारी पारा डुमाम नदी पर 350.000 लाख रू., दुगेली एनीकट निर्माण कार्य 372.940 लाख रू., प्...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सर्किट हाऊस में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों से भेंटकर दी नवरात्र पर्व की बधाई
Chhattisgarh, Raipur

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सर्किट हाऊस में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों से भेंटकर दी नवरात्र पर्व की बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान सर्किट हाऊस में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों से भेंटकर उन्हें नवरात्र पर्व की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने यहां आम नागरिकों से मिले और उनकी मांगों, समस्याओं से अवगत होकर उनके निराकरण का आश्वासन दिया।  इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर की आराध्य देवी मां दन्तेश्वरी के दर्शन का आज सौभाग्य मिला, उनका आशीर्वाद सदैव आप सभी पर बना रहे। आज माता की कृपा से जिले को 166 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों की सौगात मिली है। मां दन्तेश्वरी मंदिर परिसर में आकर्षक कारीडोर का निर्माण हुआ है, दूरस्थ ईलाके के ग्रामीणों को आवागमन सुविधाएं मुहैया कराने के लिए महिला स्व-सहायता समूह को बस संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। जिससे इन सुदूर क्षेत्रों में विकास के द्वार खुलेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार...
युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय‌
Chhattisgarh, Raipur

युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय‌

प्रतिभाशाली युवाओ को आगे बढ़ने का पूरा अवसर दिया जाएगा : मुख्यमंत्री शून्य प्रतिशत ब्याज में जल्द मिलेगा एजुकेशन लोन रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बीजापुर स्थित सेन्ट्रल लाइब्रेरी में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए, यहां उन्होंने युवाओं से सीधा संवाद किया। युवाओं से बातचीत के बीच मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रतिभाशाली युवाओ को आगे बढ़ने का पूरा अवसर दिया जाएगा, प्रदेश के युवाओं को अच्छे भविष्य के निर्माण की सम्भावनाएं मिल रही है। इस मौके पर युवाओं की मांग सुनकर मुख्यमंत्री ने बीजापुर कलेक्टर को आवश्यक निर्देश भी दिए। अब बीजापुर के युवाओं को जल्द ही शून्य प्रतिशत ब्याज में एजुकेशन लोन की सुविधा देने की पहल की जाएगी।  मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नवरात्रि के अवसर पर संवाद कार्यक्रम में युवाओं से मिलना एक शुभ अवसर है| मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा के ...
बस्तर अब शांति की ओर हो रहा अग्रसर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Chhattisgarh, Raipur

बस्तर अब शांति की ओर हो रहा अग्रसर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने सुरक्षा बलों के जवानों के साथ किया संवाद रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर प्रवास के दौरान विश्रामगृह में आत्मसमर्पित नक्सली एवं नक्सली हिंसा से पीड़ित युवाओं से संवाद किया। ये युवा छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास नीति के तहत पुलिस विभाग में भर्ती होकर माओवादियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नक्सल संगठन को छोड़कर पुनर्वास नीति से लाभान्वित होने वाले युवाओं से मिलकर खुशी जाहिर की और कहा कि बस्तर अब शांति की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विगत दिवस नक्सलियों की हिंसा के शिकार 55 से ज्यादा नक्सल पीड़ितों ने दिल्ली जाकर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु एवं केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से मिले और नक्सलवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सली हिंसा के शिकार लोगों की बातों को सुनकर बहुत ही दुख ल...