उपलब्धियों से भरा है विष्णु साय सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल, मोदी की गारंटी को पूरा किया
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 साल पहले जनता ने भाजपा की ताजपोशी, काम करके दिखाने और चुनावी वायदों को पूरा करने के लिए की थी। विष्णु साय के नेतृत्व में भाजपा सत्ता सम्हालते ही, जीत के जश्न में नहीं डूबी बल्कि बिल्कुल समय नहीं गवांते हुए वो चुनाव के दौरान जनता से किये हुए वायदों को एक एक करके पूरा करने में जुट गई।दरअसल में छत्तीसगढ़ में भाजपा को कांटो का ताज मिला था और उसके सिर पर अपेक्षाओं और वायदों का बोझ लदा हुआ था। भाजपा ने जितने वायदे किये थे तोउसके सामने सरकार बन जाने पर उसे जल्द से जल्द पूरा करना उसके लिए सबसे बड़ी चुनोती थी। भाजपा के सामने सबसे पहले चुनोती उसके पूर्व के शासन काल के बकाया धान के बोनस का किसानों को भुगतान करने की थी।
इसी के साथ धान का खरीदी मूल्य 3100 रुपया किवंटल भी करना होगा तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी करनी, महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को बारह हजार रुपये सा...










