Kharsia

मुरा में आयोजित हुआ जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर : ग्रामीणों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी, पात्र हितग्राही हुए लाभान्वित
Kharsia, Raigarh

मुरा में आयोजित हुआ जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर : ग्रामीणों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी, पात्र हितग्राही हुए लाभान्वित

रायगढ़, 28 सितम्बर 2024/ खरसिया विकासखण्ड के ग्राम-मुरा में आज जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय शिविर से पूर्व ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर के माध्यम से कुल 879 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें से 764 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। वहीं आज आयोजित शिविर में लगभग 512 आवेदन प्राप्त हुए। आवेदनों के त्वरित निराकरण हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। खरसिया विधायक श्री उमेश पटेल ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि खुशी की बात है कि विकासखण्ड खरसिया के ग्राम-मुरा में शिविर लगाया गया है। शिविर के माध्यम सेे जिला स्तरीय अधिकारी सीधे ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर कर रहे है। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि शिविर में लगे सभी विभागीय स्टॉल में जाकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें एवं उसका लाभ उठायें। जिला पंचायत अध्यक...
विधायक उमेश पटेल की पहल से छुहीपाली में नया ट्रांसफार्मर : ग्रामीणों में हर्ष
Kharsia, Raigarh

विधायक उमेश पटेल की पहल से छुहीपाली में नया ट्रांसफार्मर : ग्रामीणों में हर्ष

विधायक उमेश पटेल को दिया धन्यवाद नंदेली। पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल की पहल से विधानसभा क्षेत्र खरसिया के ग्राम छुहीपाली (ननसिया) में देवलास के पास ट्रांसफार्मर लगने से ग्राम के लोगों में भारी हर्ष है। विदित हो कि मुख्य बस्ती में ट्रांसफार्मर से विद्युत सप्लाई होती है जिससे ग्रामीण जनों को पानी की समस्या से निजात मिला है। खरसिया विधायक उमेश पटेल जी से ग्राम छुहीपाली -ननसिया निवासी नवीन पटेल, प्रतिनिधि चिंतामणी पटेल, सुरेश पटेल, राधे पटेल, बाबूलाल पटेल, दीनदयाल पटेल एवं अन्य ग्राम वासी द्वारा ट्रांसफार्मर जलने की सूचना देने के उपरांत विधायक उमेश पटेल ने विद्युत विभाग के अधिकारी बलराम साहू एवं संबंधितों को निर्देशित करते हुए तत्काल ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए कहा, जिस पर विभाग द्वारा विधायक उमेश पटेल के निर्देश पर ग्रामवासियों के भावना के अनुरूप ट्रांसफार्मर लगाये जाने प...
खरसिया कन्या हाईस्कूल की छात्राओं की समस्याओं का उमेश पटेल के त्वरित प्रयासों से हुआ समाधान, छात्राओं ने ताली बजाकर जताया आभार
Kharsia, Raigarh

खरसिया कन्या हाईस्कूल की छात्राओं की समस्याओं का उमेश पटेल के त्वरित प्रयासों से हुआ समाधान, छात्राओं ने ताली बजाकर जताया आभार

खरसिया। कन्या हाईस्कूल की छात्राओं ने सोमवार को खरसिया विधायक उमेश पटेल से मुलाकात कर स्कूल में शिक्षकों की कमी और साफ-सफाई की समस्याओं से अवगत कराया। छात्राओं ने बताया कि पिछले 6-7 महीनों से स्कूल में शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई बाधित हो रही है। साथ ही सफाई कर्मचारी न होने के कारण स्कूल परिसर में गंदगी फैल रही है, जिससे छात्राओं को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विधायक उमेश पटेल ने छात्राओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही जिला कलेक्टर कार्तिकेया गोयल से फोन पर बात की। उन्होंने कलेक्टर को स्कूल की समस्याओं का त्वरित और स्थायी समाधान करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, तहसीलदार और नगर पालिका अधिकारियों से भी तत्काल चर्चा कर स्कूल में सफाई और शिक्षकों की व्यवस्था को बहाल करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बालमंदिर स्कूल की 7 शिक्षिकाओं ने भी विधायक पटेल को...
खरसिया में सड़क सुरक्षा अभियान: एसपी ने हेलमेट वितरित कर बढ़ाई जागरूकता
Kharsia, Raigarh

खरसिया में सड़क सुरक्षा अभियान: एसपी ने हेलमेट वितरित कर बढ़ाई जागरूकता

रायगढ़। जिले में सड़क सुरक्षा के तहत चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 23 सितंबर 2024 को थाना खरसिया क्षेत्र के रानीसागर चौक, खरसिया में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों को जागरूक करते हुए "निशुल्क हेलमेट वितरण" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस प्रशासन और हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें सड़क सुरक्षा को लेकर नागरिकों को जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल और एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, क्लब के संरक्षक मनोज गोयल की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर खरसिया पुलिस स्टाफ और हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के सदस्य भी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के साथ पुलिस अधिकारियों तथा क्लब के सदस्यों ने वाहन चालकों को निशुल्क हेलमेट वितरित किए और सड़क सुरक्षा के प्रति जाग...
पितृपक्ष पंचमी पर नगर क्षेत्र में गौमाता के लिए विशाल भंडारे का आयोजन
Kharsia, Raigarh

पितृपक्ष पंचमी पर नगर क्षेत्र में गौमाता के लिए विशाल भंडारे का आयोजन

खरसिया। रविवार को पितृपक्ष पंचमी के दिन खरसिया नगर क्षेत्र में गौमाता के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पितृपक्ष के पावन दिनों में गौमाता कि सेवा पितृदेव अति प्रसन्न होते हैं। खरसिया रायगढ़ चौक में गौमाता की महाआरती के पश्चात पुरे नगर क्षेत्र में सड़कों पर गली मोहल्ले में घुम-घुम कर गौवंश सहित अन्य जीव-जंतुओं को स्वादिष्ट खीर, पुड़ी, गुड़, फल, सब्जी का भंडारा भोग लगाया गया। नगरवासियों के सहयोग से गौसेवा संगठन खरसिया के तत्वावधान में यह विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। करीब चार घंटे तक चले इस महाभंडारा में पांच टब खीर, पांच हजार पुड़ी, तीन पेटी गुड़, फल, सब्जी को नगर के चारों तरफ गली-गली, मोहल्ले, मेन सड़कों पर बेसहारा भटक रहें भुखे, प्यासे गौमाता, नंदी बाबा को भंडारा भोग लगाया गया। नगर के गणमान्य नागरिक, कबीर पंथ, गौसेवा संगठन के सदस्यों ने बड़ी मेहनत किए और चार घंटे तक पैदल चलकर ग...
कवर्धा कांड पर खरसिया बंद सफल: उमेश पटेल के आह्वान पर व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दिया व्यापक समर्थन
Kharsia

कवर्धा कांड पर खरसिया बंद सफल: उमेश पटेल के आह्वान पर व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दिया व्यापक समर्थन

खरसिया, 21 सितंबर 2024: शनिवार को कवर्धा में पुलिस कस्टडी में एक युवक की हुई मौत के दोषियों पर कार्रवाई की मांग और छत्तीसगढ़ में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर खरसिया पूर्ण रूप से बंद रहा। पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल के नेतृत्व में इस बंद को व्यापारियों और नागरिकों का व्यापक समर्थन मिला, जिससे बाजार पूरी तरह से बंद रहा। इस बंद की सफलता का मुख्य कारण यह था कि  व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद रखकर इस आंदोलन को समर्थन दिया। सुबह से ही कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता विभिन्न टुकड़ियों में बंटकर मोटरसाइकिल और पैदल मार्च कर व्यापारियों से बंद में सहयोग की अपील कर रहे थे। विधायक उमेश पटेल ने सुबह 6 बजे से ही खरसिया पहुंचकर कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्ण तरीके से बंद आयोजित करने के निर्देश दिए। उनके नेतृत्व में कांग्रेस की टीम ने सुबह 5 बजे ...
पूर्वजों की याद में करवाएं गौधन भंडारा : केशरवानी
Kharsia, Raigarh

पूर्वजों की याद में करवाएं गौधन भंडारा : केशरवानी

पितृपक्ष पर बनें अक्षय पुण्य के भागी खरसिया। गौ सेवा संगठन के प्रमुख राकेश केशरवानी ने आम लोगों से अपील की है कि पितृपक्ष के पुनीत अवसर पर अपने पूर्वजों की याद में गौधन भंडारा करवाएं। बुधवार से पितृपक्ष प्रारंभ हो रहा है और नगर में घूमते बेसहारा भूखे-प्यासे गौवंश को यदि तृप्ति किया जाता है तो अक्षय पुण्य प्राप्त होगा। ऐसे में राकेश केशरवानी द्वारा उत्कृष्ट प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं अब तक उन्होंने गौधन भंडारे के लिए लगभग 15000 रुपए एकत्र भी कर लिए हैं। आप हम सभी अपनी-अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार गौ सेवा संगठन से मोबाइल नंबर 9826136053 पर संपर्क कर अपना योगदान दे सकते हैं। शास्त्रों ने कहा है कि गौ माता में सभी भगवान होते हैं, ऐसे में भंडारा लगवा कर न सिर्फ भगवान को बल्कि अपने-अपने पूर्वजों को भी तृप्त किया जा सकता है। ...
स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन
Kharsia

स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन

खरसिया: स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड में आज भव्य विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें कंपनी के निदेशक  विकास अग्रवाल जी और श्री सुनील सिंघल की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह आयोजन पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया, जिसमें कंपनी के कर्मचारी और अधिकारीगण भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कम्पनी के निदेशक  विकास अग्रवाल एवं सुनील सिंघल जी ने पूजा के उपरांत अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन हमारे सभी कर्मचारियों और कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा, "भगवान विश्वकर्मा हमारे कामकाज और उद्योग की नींव हैं, और हम उनके आशीर्वाद से लगातार प्रगति की पथ पर अग्रसर हो रहा है”, और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की।समारोह का समापन प्रसाद वितरण और सभी के बीच सद्भाव और एकता के संदेश के साथ हुआ। ...
पुलिस चौकी जोबी में कोटवारों की बैठक और वृक्षारोपण का आयोजन
Kharsia, Raigarh

पुलिस चौकी जोबी में कोटवारों की बैठक और वृक्षारोपण का आयोजन

बैठक में ग्राम सुरक्षा को मजबूत करने ग्राम कोटवारों को दिए गए अहम निर्देश और चौकी परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश रायगढ़। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में आज थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक श्री कुमार गौरव साहू और चौकी प्रभारी जोबी उप निरीक्षक श्री आशिक रात्रे द्वारा जोबी क्षेत्र के ग्राम कोटवारों की पुलिस चौकी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी ने ग्राम कोटवारों को ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए :- ग्राम कोटवारों को गांव में होने वाली किसी भी आपराधिक गतिविधि, बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों के आने-जाने और अवैध शराब बिक्री या जुआ जैसी अवैध गतिविधियों पर नज़र रखने और तुरंत पुलिस को सूचित करने का निर्देश दिया गया।* गांव मे...
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमेश चंद्र श्याम पहुंचे खरसिया, सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत
Kharsia, Raigarh

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमेश चंद्र श्याम पहुंचे खरसिया, सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत

खरसिया :- प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा रमेश चंद्र श्याम शुक्रवार शाम 4:00 बजे खरसिया रेस्ट हाउस पहुंचे। वह यहां दौरे पर आए और सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी से आदिवासियों के विकास पर व विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा किए। इससे पहले वह खरसिया रेस्ट हाउस पहुंचे जहां आदिवासी समाज की ओर से उनका स्वागत किया गया। सभी आदिवासियों को एकजुट होकर काम करना पड़ेगा:- रमेश चंद्र श्यामखरसिया दौरे पर आए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा रमेश चंद्र श्याम ने आदिवासी समाज को सबोधित करते हुए कहा सभी आदिवासियों को एकजुट होकर रहना है। अगर आदिवासी एकजुट नहीं होते हैं तो उनका शोषण होते रहेगा। आदिवासी के विकास और क्षेत्र के समस्याओं से अवगत कराते हुए आदिवासियों के विकास और उन पर हो रहे अत्याचार और समस्याओं के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए समाज के सदस्यों को एकजुट करने और एकत...