क्षत्रिय समाज का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती समारोह में हुए शामिल
हर घर तिरंगा फहराने और एक पेड़ मां के नाम पर लगाने मुख्यमंत्री की अपील
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज गौरेला के गुरूकुल खेल मैदान में राठौर समाज द्वारा आयोजित राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी की 386वीं जयंती समारोह में शामिल हुए। उन्होंने भारत माता और राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर के जयकारों के साथ अपना उद्बोधन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षत्रिय समाज का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। दुर्गादास राठौर मारवाड़ के ऐसे वीर सपूत थे, जहां आज भी लोग कहते है कि बेटा हो तो दुर्गादास जैसा। दर्गादास जी की वीरता पर अंग्रेज इतिहासकारों ने लिखा है, मैं ऐसे वीर योद्धा को प्रमाण करता हूं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर वीरता के प्रतीक के रूप में केसरिया ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने राठौर समाज की मांग पर ...

