छत्तीसगढ़ में सनी लियोन और जॉनी सिन्स! महतारी वंदन योजना की एक लाभार्थी की खूब चर्चा
साल 2023 में हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में महतारी वंदन योजना के वादे ने बड़ी भूमिका निभाई थी। प्रदेश में विष्णुदेव साय सरकार बनने के बाद महतारी वंदन योजना एक बार फिर से चर्चा में है। चर्चा की वजह हैं पूर्व में पॉर्न स्टार और बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन। इनके साथ ही जॉनी सिन्स की भी खूब चर्चा हो रही है। दरअसल इन दो लोगों का नाम छत्तीसगढ़ सरकार की योजना में लाभार्थी के तौर पर आया है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।दरअसल छत्तीसगढ़ सरकार की महिलाओं के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना में सनी लियोन और जॉनी सिन्स का नाम आया है। दरअसल यह योजना महिलाओं के लिए शुरू की गई है, तो सनी लियोन नाम की महिला के खाते में इस साल मार्च से ही योजना की राशि हर महीने भेजी जा रही है। इस योजना में सनी लियोन और जॉनी सिन्स का नाम आने से यह प्रकरण पूरे छत्तीसगढ़ समेत देशभर में चर्चा का विषय बन गया है।छत्तीसगढ़...










