Culture

Culture

Pitru Paksha Upay : श्राद्ध पक्ष में पितरों की शांति के लिए करें ये काम, इस तरह खिलाएं अपनो पूर्वजों को भोजन

भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि से लेकर आश्विन माह की अमावस्या तिथि तक पितृ पक्ष का समय होता है। इस दौरान जो भी पितरों के लिए श्रद्धा सहित तर्पण, श्राद्ध व पिंडदान करता है, पितृ गण परिजनों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। उक्त बातें पितृ पक्ष के महत्व को बताते हुए आचार्य गौतम चतुर्वेदी ने कही। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म के अनुसार शास्त्रों में ऐसा माना जाता है कि पितृ पक्ष में पिंडदान और तर्पण करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। श्रद्धा और कृतज्ञता अभिव्यक्त करने का तरीका है श्राद्ध व तर्पण पितृ पक्ष में मृत परिजनों को श्रद्धा पूर्वक याद करने को श्राद्ध कहा जाता है। यह पितरों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता अभिव्यक्त करने का एक तरीका है। श्राद्ध के दौरान सबसे पहले प्रातःकाल स्नानादि करने के बाद हाथ में जल, कुश, अक्षत, तिल आदि लेकर पितरों को जल अर्पित करने को तर्पण कहते हैं।...
अंकराशि 30 सितंबर 2023: महीने का आखिरी दिन इन तारीखों में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली, जीवन में आएंगी खुशियां
Culture

अंकराशि 30 सितंबर 2023: महीने का आखिरी दिन इन तारीखों में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली, जीवन में आएंगी खुशियां

Numerology Horoscope 30 September 2023:  ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा।  जानें कैसा रहेगा आपका 30 सितंबर का दिन.. पितृ पक्ष में इन कार्यों को करने से नाराज हो सकते हैं पितर, जानें क्या करें और क्या नहीं मूलांक 1-  मूलांक 1 के लिए आज का दिन हर क्षेत्र में प्रभाव डालने वाला साबित हो सकता है। आप पहले से ज्यादा ऊर्जावान और उत्साही रहेंगे। आपके कार्यों में गति आएगी। आपको लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी। प्ला...
Pitru Paksha : श्राद्ध पक्ष में रोजाना करें ये उपाय, पितरों की आत्मा को मिलेगी शांति
Culture

Pitru Paksha : श्राद्ध पक्ष में रोजाना करें ये उपाय, पितरों की आत्मा को मिलेगी शांति

हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का बहुत अधिक महत्व होता है। पितृ पक्ष को श्राद्ध पक्ष के नाम से भी जाना जाता है। पितृ पक्ष में पितरों का श्राद्ध और तर्पण किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पितृ पक्ष के दौरान पितर संबंधित कार्य करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस पक्ष में विधि- विधान से पितर संबंधित कार्य करने से पितरों का आर्शावाद प्राप्त होता है। पितृ पक्ष की शुरुआत भाद्र मास में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से होती है। आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि तक पितृ पक्ष रहता है। इस साल 29 सितंबर 2023 से पितृ पक्ष आरंभ हो जाएगा और 14 अक्टूबर 2023 को पितृ पक्ष का समापन हो जाएगा।  पितृपक्ष में रोजाना करें ये काम-  पिण्डदान करें ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सुबह स्नान-पूजन के बाद पितरों को तर्पण के साथ पिंडदान करना चाहिए। हथेली भर अनाज का पिंड (जौ के आटे, खीर या...
Dwitiya Shradh 2023: प्रतिपदा और द्वितीया श्राद्ध कल, जानें श्राद्ध व तर्पण के शुभ मुहूर्त व श्राद्ध विधि व श्राद्ध की तिथियां
Culture

Dwitiya Shradh 2023: प्रतिपदा और द्वितीया श्राद्ध कल, जानें श्राद्ध व तर्पण के शुभ मुहूर्त व श्राद्ध विधि व श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha Tithi 2023: आश्विन मास के कृष्ण पक्ष में पितरों का तर्पण व श्राद्ध कर्म किया जाता है। इस साल पितृपक्ष 29 सितंबर से प्रारंभ हो गए हैं। मान्यता है कि जो लोग पितृ पक्ष में अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं उन्हें पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार, पूर्वजों का पूजन व श्राद्ध तिथि के अनुसार करना चाहिए। इस साल तिथियों के बढ़ने व घटने के कारण 30 सितंबर को प्रतिपदा व द्वितीया श्राद्ध एक ही दिन पड़ रहा है। जानें श्राद्ध की सही तिथियां यहां- सर्वपितृ अमावस्या पर लगेगा साल का आखिरी सूर्यग्रहण, जानें सूतक काल और कहां-कहां दिखेगा? द्वितीया तिथि कब से कब तक: 20 सितंबर को द्वितीया तिथि दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर प्रारंभ होगी और 01 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगी।  प्रतिपदा व द्वितीया तिथि...
Aaj ka rashifal 29 सितंबर: कुंभ समेत इन राशि वालों का बढ़ेगा धन का आवक, ये लोग पीली वस्तु रखें पास
Culture

Aaj ka rashifal 29 सितंबर: कुंभ समेत इन राशि वालों का बढ़ेगा धन का आवक, ये लोग पीली वस्तु रखें पास

ग्रहों की स्थिति : गुरु और राहु मेष राशि में। शुक्र कर्क राशि में। बुध सिंह राशि में। सूर्य और मंगल कन्या राशि में। केतु तुला राशि में। कुंभ राशि में शनि। चंद्रमा मीन राशि में। शनि और गुरु दोनों ही वक्री चल रहे हैं।  मेष राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। चिंताकारी श्रृष्टि का सृजन हो रहा है। मन व्यतीथ रहेगा। प्रेम- संतान मध्यम रहेगा। व्यापार भी मध्यम रहेगा। सूर्य को जल दें।  वृषभ राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। यात्रा का संयोग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामले फलीभूत होंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।  मिथुन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान भी अच्छा होगा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।  कर्क राशि- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार...
यहां रावण वध के बाद शुरू होती है रामलीला, इस बार 27 अक्तूबर से होगी शुरू
Culture

यहां रावण वध के बाद शुरू होती है रामलीला, इस बार 27 अक्तूबर से होगी शुरू

  प्रयागराज यानी उत्सवों का शहर। त्योहारों को मनाने का अलग अंदाज। यहां की रामलीला और रामदल तो देशभर में चर्चित हैं। इन उत्सवों को परंपरा के साथ मनाने के लिए शहर आज भी जाना जाता है, लेकिन इसी शहर में एक रामलीला ऐसी भी है, जो दशहरे के दस दिनों में शुरू नहीं होती। इस रामलीला की शुरुआत तब होती है, जब सारा देश रावण वध के बाद दिवाली के जश्न की तैयारियों में जुटता है। यह है उत्तर मध्य रेलवे की रामलीला। सिविल लाइंस रेलवे कॉलोनी में कमौरी महादेव मंदिर है। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीराम जब वनवास जा रहे थे तो उन्होंने इसी स्थान पर सीता जी के साथ शिवलिंग स्थापित किया था। इसी मंदिर के पास 1967 में रेलवे कर्मी कुंदल लाल दुग्गल ने अपने साथियों के साथ श्री उत्तर रेलवे रामलीला (उस समय उत्तर रेलवे था, 2003 में नया जोन बनने के बाद उत्तर मध्य रेलवे नाम हुआ) की शुरुआत की थी। रामलीला का ...
अंकराशि 29 सितंबर 2023: इन डेट ऑफ बर्थ वालों के लिए कल का दिन बहुत शुभ, इन कार्यों में जल्दबाजी से बचें
Culture

अंकराशि 29 सितंबर 2023: इन डेट ऑफ बर्थ वालों के लिए कल का दिन बहुत शुभ, इन कार्यों में जल्दबाजी से बचें

Numerology Horoscope 29 September 2023:  ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा।  जानें कैसा रहेगा आपका 29 सितंबर का दिन.. पितृ पक्ष में इन कार्यों को करने से नाराज हो सकते हैं पितर, जानें क्या करें और क्या नहीं मूलांक 1-  मूलांक 1 के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आप अपने काम में तेजी लाएंगे और कार्यों को समझदारी से आगे बढ़ाएंगे।आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। अति उत्साह से बचें। योग और व्यायाम की दिनचर्या बन...
Shradh Tithi : पितृ पक्ष शुक्रवार से, नोट कर लें श्राद्ध की सभी तिथियां
Culture

Shradh Tithi : पितृ पक्ष शुक्रवार से, नोट कर लें श्राद्ध की सभी तिथियां

इस बार कनागत पूरे 16 दिन के होंगे। पूर्णिमा का पहला श्राद्ध 29 सितंबर को किया जाएगा लेकिन प्रतिपदा तथा द्वितीया तिथियों के श्राद्ध एक ही दिन करना ठीक रहेगा। पितृ पक्ष में उदारमना ब्राह्मण अकाल मृत्यु को प्राप्त लावारिस तथा जरूरतमंद भक्तों के पूर्वजों की आत्मशांति के लिए यमुना तटों पर निःशुल्क तर्पण करेंगे। श्री विद्वत्परिषद् संस्थान के सचिव व ज्योतिर्विद आचार्य श्रीकान्त शास्त्री 'इन्दुराजा' ने बताया कि पूर्णिमा का पहला श्राद्ध 29 सितंबर को, 30 सितंबर को प्रतिपदा का श्राद्ध दोपहर 12:20 बजे तक, इसके बाद द्वितीया का श्राद्ध उचित रहेगा। एक अक्तूबर को तीज का श्राद्ध होगा। पितृ पक्ष के 16 दिनों में ग्रहों की रहेगी उथल- पुथल, मेष से लेकर मीन राशि वाले होंगे प्रभावित, पढ़ें राशिफल 2 अक्तूबर को चतुर्थी का श्राद्ध, 3 अक्तूबर को पंचमी का श्राद्ध, 4 अक्तूबर को छठ का श्राद्ध, 5 अक्त...
Shradh 2023 : पितृ पक्ष के दौरान भूलकर भी न करें ये कार्य, ज्योतिषाचार्य से जानें क्या करें और क्या नहीं
Culture

Shradh 2023 : पितृ पक्ष के दौरान भूलकर भी न करें ये कार्य, ज्योतिषाचार्य से जानें क्या करें और क्या नहीं

भाद्रपद की पूर्णिमा से पितृ पक्ष प्रारंभ हो जाता है। इस दौरान पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध भी होता है। पितृ पक्ष 29 सितंबर से शुरू होकर 14 अक्टूबर तक रहेगा। ब्रह्म पुराण के मुताबिक मनुष्य को पूर्वजों की पूजा करनी चाहिए और उनका तर्पण करना चाहिए। पितरों का ऋण श्राद्ध के जरिए चुकाया जा सकता है। पितृपक्ष में श्राद्ध करने से पितृगण प्रसन्न रहते हैं। पितृपक्ष में पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण या पिंडदान किया जाता है। पितृ पक्ष में इन चीजों की है मनाही- श्राद्ध पक्ष में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। इन दिनों में कोई नई चीजों को भी नहीं खरीदना चाहिए। साथ ही इस दौरान सात्विक भोजन बनाना चाहिए। तामसिक भोजन से परहेज करना चाहिए। श्राद्ध कर्म के दौरान लोहे का बर्तन में खाना पकाने से बचना चाहिए। पितृपक्ष में पीतल, तांबा या अन्य धातु के बर्तनों का प्रयोग करना चाह...
राशिफल 28 सितंबर: मकर समेत इन राशि वालों के लिए धन हानि के संकेत, ये लोग नीली वस्तु रखें पास
Culture

राशिफल 28 सितंबर: मकर समेत इन राशि वालों के लिए धन हानि के संकेत, ये लोग नीली वस्तु रखें पास

ग्रहों की स्थिति: गुरु और राहु मेष राशि में,सूर्य कर्क राशि में, बुध सिंह राशि में, सूर्य और मंगल कन्या राशि में हैं। केतु तुला राशि में, चंद्रमा और वक्री शनि कुंभ राशि के गोचर में चल रहे हैं। शनि और गुरु दोनों ही वक्री हैं, सूर्य और बुध एक-दूसरे के घर में बैठे हैं, ग्रह परिवर्तन किए हुए हैं। राशिफल देखते हैं- मेष:आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी लेकिन मन खराब रहेगा। असमंजस वाली स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सूर्य को जल देते रहें। वृषभ: व्यावसायिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। उच्चाधिकारियों को लेकर कंफ्यूजन में रहेंगे कि वो मेरे बारे में सही सोच रहे हैं या गलत। प्रेम-संतान ठीक है। व्यापार मध्यम। शनिदेव को प्रणाम करते रहें। मिथुन: यात्रा में कष्ट संभव है। धन में अतिशय से बचिए। भाग्य मध्यम रहेगा।...