
रायगढ़। एनटीपीसी लारा में 11 अप्रैल को “एनर्जी कप 2026” अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बड़े उत्साह और उमंग के साथ हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य वॉलीबॉल संघ एवं जिला वॉलीबॉल संघ, रायगढ़ द्वारा किया जा रहा है, जबकि इसका प्रायोजन एनटीपीसी लारा द्वारा किया गया है।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह रहे। कार्यक्रम में श्री केशव चंद्र सिंघा रॉय भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। इस अवसर पर श्री जाकिर खान (HoHR), श्रीमती रेखा ठाकुर (अध्यक्ष, प्रेरिता महिला समिति) सहित समिति के अन्य वरिष्ठ सदस्य, प्रतिभागी खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में हरियाणा स्पाइकर ने छत्तीसगढ़ पुलिस को हराकर शानदार जीत दर्ज की, जिससे टूर्नामेंट की रोमांचक शुरुआत हुई।
इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें जबलपुर रेलवे, प्रयागराज, एनटीपीसी लारा रायगढ़, रायपुर, हरियाणा स्पाइकर, भुवनेश्वर, गुजरात तथा छत्तीसगढ़ पुलिस शामिल हैं।
दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन और दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।


