छत्तीसगढ़ में तेजी से चढ़ रहा पारा, 47 डिग्री पार हुआ तापमान, सुबह से ही चल रही गर्म हवाएं, अब तक 4 की मौत

ऐप पर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी और सूरज की तपिश से गर्म हवाएं चल रही है। इसका असर यह हो रहा है कि सुबह के नौ बजे ही पारा चढ़ने लगा है। मई महीना जाते-जाते सुबह नौ बजे मैक्सिमम टेंप्रेचर 37 डिग्री दर्ज किया गया। यह तापमान बीते 29 मई का था। ऐसे में सुबह नौ बजे ही घर से बाहर निकलने पर तेज धूप जलाने लग रही है। इसके अलावा दिन चढ़ने पर 11 बजे टेंप्रेचर 40.4 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम को लेकर जानकारों का मानना है कि 15-20 साल पहले जो तापमान सुबह के 11 बजे होता था वह अब नौ बजे होने लगा है।

बदलते मौसम को लेकर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ग्लोबल वार्मिंग ने मौसम का पैटर्न बदल दिया है। हमारी रोजमर्रा की आदतें, पराली जलाने, दुनिया में चल रहे युद्ध, व्हीकल्स, एयरकंडीशन, ग्रीन हाउस गैसेस का बढ़ना और प्री मानसून एक्टिविटी का कम होना ग्लोबल वार्मिंग के रीजन हैं। ग्रीन हाउसेज गैसों के बढ़ने से एक्सट्रीम वेदर कंडीशन पूरी दुनिया में बढ़ रही हैं।

वहीं छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर बात करें तो, छत्तीसगढ़ में बीते 3-4 दिनों से पारा 47 डिग्री पहुंच रहा है। वहीं सुबह 9 से ही तापमान बढ़कर 38 डिग्री पहुंच रहा है। प्रदेश में आज सुबह से गर्म हवाएं चलने की कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।  निकलकर काम निपटाने होते हैं, लेकिन 9 बजे से ही गर्मी के चलते लोगों को राहत की सुबह नहीं मिल पा रही है।