अरविंद केजरीवाल रूपी राजा की जान बिभव कुमार नामक तोते के अंदर : भाजपा

नई दिल्ली:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आप नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को भाजपा मुख्यालय तक मार्च निकालने को लेकर भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा कि उल्टा चोर कोतवाल को डांट रहा है। राजा की जान बिभव कुमार नामक तोते के अंदर है।

उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल का भाजपा ऑफिस के बाहर विरोध-प्रदर्शन करने का मतलब ही नहीं बनता। स्वाति मालीवाल का मामला आप से जुड़ा हुआ है और वह आरोप भाजपा पर लगा रहे हैं। अच्छा होता कि अरविंद केजरीवाल अपने पीएस के खिलाफ कोई कार्रवाई करते, लेकिन वह बिभव कुमार को बचाने में लगे हैं।

बग्गा ने कहा कि सीएम केजरीवाल का कोई ऐसा राज है, जो बिभव कुमार के अंदर छिपा हुआ है। राजा की जान बिभव कुमार नामक तोते के अंदर है। अगर स्वाति मालीवाल या आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पेट में दर्द होगा तो उसका भी इल्जाम वह भाजपा पर लगाएंगे। दिल्ली की जनता सब जान रही है कि शराब घोटाला किसने किया है। दिल्ली में भाजपा सातों सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.