पंडित दीपककृष्ण महाराज 04 से 11 फरवरी तक चांपा के सिवनी में सुनाएंगे श्रीमद्भागवत की कथा

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के प्रख्यात कथा प्रवक्ता पंडित दीपककृष्ण महाराज (ग्राम घघरा खरसिया) 04 से 11 फरवरी तक चांपा के सिवनी में दोपहर 03 बजे से हरि इच्छा तक श्रीमद्भागवत की कथा सुनाएंगे। यह कथा साव परिवार द्वारा कराया जा रहा है। सिवनी में आयोजित होने वाले भागवत कथा की शुरुआत सुबह 10 बजे से खम्हिया पारा से कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगी।

कार्यक्रम इस प्रकार है :- 04 फरवरी 2024 सुबह 10 बजे निवास स्थान, खम्हिया पारा से भव्य कलश यात्रा प्रारंभ होगी। 04 फरवरी 2024, रविवार, भव्य शोभायात्रा, बेदी पूजन, महात्म कथा प्रारंभ। 05 फरवरी 2024, सोमवार, परिक्षित मोक्ष, शुकदेव जी का प्राकट्य, ध्रुव चरित्र। 06 फरवरी 2024, मंगलवार, जड़ भरत प्रसंग, प्रहलाद चरित्र। 07 फरवरी 2024, बुधवार, श्रीराम चरित्र, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, नंद उत्सव। 08 फरवरी 2024, गुरूवार, बाल लीला, माखनचोरी, गोर्वधन पुजन। 09 फरवरी 2024, शुक्रवार, महारास, कंशवध, रूख्मणी मंगल। 10 फरवरी 2024, शनिवार, श्री कृष्ण गोलोक प्रस्थान, सुदामा चरित्र, कथा विश्राम, चढ़ोत्री। 11 फरवरी 2024, रविवार, हवन यज्ञ, सहस्त्रधारा, स्नान चिकट, प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न होगी।