वार्ड क्रमांक 26 में धूम धाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस



वार्ड पार्षद और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में पहली बार स्वच्छता दीदी ने फहराया तिरंगा

रायगढ़..75 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जहां शहर और जिले में विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही पूरे सम्मान और गर्व के साथ तिरंगा झंडा फहराया गया। इस क्रम में शहर के वार्ड क्रमांक 26 में भी गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
यहां कांग्रेस की महिला वार्ड पार्षद श्रीमती पिंकी विमल यादव और अन्य गणमान्य नागरिक जिनमें (राजकुमार मौर्य,सुभाष सिंह,प्रकाश आनंद,संजय साहू,सुग्रीव चौहान,शिवप्रसाद चौहान, धीरज मांडवी,राहुल सिंह,भारतीय निराला,अलका यादव,टिकेश्वर यादव,कुणाल यादव)की उपस्थिति में सुबह आठ बजे पूरे आन बान शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा कर सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया।यहां ध्यान देने योग्य बात यह रही कि गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अथिति स्वच्छता दीदी श्रीमती नैना सारथी के हाथों राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। समारोह में उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय,गणतंत्र दिवस अमर रहे और जय हिंद के गगन भेदी नारे लगाए।।