चक्रधर समारोह की तैयारी को लेकर रामलीला मैदान पहुंचे कलेक्टर-एसपी
मैदान को दुरूस्त करते हुए शीघ्र मंच व डोम तैयार करने के दिए निर्देश
पीडब्लूडी, नगर निगम और टेन्ट हाऊस के 100 लोगों की टीम आयोजन स्थल तैयार करने में जुटी
रायगढ़, 30 अगस्त 2024/ रायगढ़ का ऐतिहासिक चक्रधर समारोह-2024 का आयोजन आगामी 7 सितम्बर से रामलीला मैदान में होने जा रहा है। जहां दस दिनों तक सुर-ताल की महफिल सजेगी। जिसमें देश के नामी कलाकारों को मंच पर देखने का मौका मिलेगा। चक्रधर समारोह के तैयारी को लेकर आज सुबह कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ रामलीला मैदान का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल व पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने पीडब्लूडी और नगर निगम के अधिकारियों से आयोजन स्थल के ड्राईंग डिजाईन के आधार पर हर एक बिन्दु पर विस्तार से च...










