नवा रायपुर में नामकरण के लिए समिति पर सियासत, PCC चीफ बैज बाेले – नाम बदलने और काम बंद करने के सिवा कुछ नहीं कर रही सरकार
रायपुर। नवा रायपुर में नामकरण को लेकर गठित समिति पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने कहा, सरकार सरकारी योजनाओं को बंद करने, नाम बदलने में टाइम पास कर रही. छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार नाम बदलने और काम को बंद करने के सिवा कुछ भी नहीं कर रही है.
कर्मचारियों के लिए यूपीएस लागू किए जाने को लेकर बैज ने कहा, कर्मचारी हित की बात करते रहे, अटल बिहारी की सरकार में ओल्ड पेंशन को बंद किया गया. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद ओल्ड पेंशन योजना लागू की गई. आज बढ़ते दबाव को देखते हुए ओल्ड पेंशन योजना को लागू किया गया. इसमें भी नाम बदल दिए, कोई नया चीज नहीं है.
नशे के खिलाफ सख्ती को लेकर अमित शाह ने बैठक ली, इस पर कांग्रेस ने निशाना साधा है. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, अमित शाह को इतनी चिंता है तो शराबबंदी क्यों नहीं करते. शराब से बीजेपी के नेताओं को कमीशन जा रह...










