Chhattisgarh

प्रधानमंत्री मोदी 20 अक्टूबर को करेंगे मां महामाया एयरपोर्ट का वर्चुअली शुभारंभ ! सांसद, विधायक, कलेक्टर एवं एसपी ने एयरपोर्ट स्थल का किया निरीक्षण
Chhattisgarh

प्रधानमंत्री मोदी 20 अक्टूबर को करेंगे मां महामाया एयरपोर्ट का वर्चुअली शुभारंभ ! सांसद, विधायक, कलेक्टर एवं एसपी ने एयरपोर्ट स्थल का किया निरीक्षण

अम्बिकापुर। विमानन संचालनालय छत्तीसगढ़ एवं जिला प्रशासन द्वारा मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा, अंबिकापुर के शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियां जोरों शोरों से जारी है। एयरपोर्ट का लोकार्पण 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वर्चुअल रूप से किया जाना प्रस्तावित है। इसी कड़ी में सांसद चिंतामणि महाराज, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, कलेक्टर विलास भोसकर, एवं एसपी योगेश पटेल ने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। सांसद चिंतामणि ने एयरपोर्ट और कार्यक्रम स्थल का अवलोकन कर कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी ली। उन्होंने जल्द ही सारी तैयारियां पूर्ण करने विभागों को निर्देशित किया। इस दौरान कैलाश मिश्रा एवं अन्य जनप्रतिनिधि सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण से पूर्व कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में तैयारियों और विभागीय दायित्वों के संबंध में बैठक आयोजित हुई। बैठक में सांसद ...
छत्तीसगढ़ के डीएमएफ घोटाले में ईडी की कार्रवाई, एक महिला अधिकारी को किया गिरफ्तार
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के डीएमएफ घोटाले में ईडी की कार्रवाई, एक महिला अधिकारी को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जिला खनिज न्यास (DMF) घोटाले के मामले में राज्य सरकार की एक महिला अधिकारी को गिरफ्तार किया। इस बारे में ईडी के वकील सौरभ पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि आदिवासी और अनुसूचित जाति विकास विभाग में तैनात माया वारियर को मंगलवार को गिरफ्तार कर बुधवार को रायपुर की पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) अदालत में पेश किया गया।पांडेय ने बताया कि कथित घोटाले के संबंध में यह पहली गिरफ्तारी है। उन्होंने बताया कि अदालत ने वारियर को 22 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है।ईडी के वकील ने बताया, 'हमने डीएमएफ मामले में रानू साहू को पेशी वारंट पर पेश करने का अनुरोध करते हुए अदालत में एक अर्जी दाखिल की थी लेकिन जेल अधिकारियों ने बताया कि उन्हें कुछ मेडिकल जटिलताएं हैं।' साहू निलंबित आईएएस अधिकारी हैं, जो राज्य के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा दर्ज कथित कोयला घोटाल...
छत्तीसगढ़ में पत्थर, डंडे और धनुष लेकर 6000 पेड़ बचाने आए ग्रामीण, पुलिस से हुई हिंसक झड़प- 26 घायल
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में पत्थर, डंडे और धनुष लेकर 6000 पेड़ बचाने आए ग्रामीण, पुलिस से हुई हिंसक झड़प- 26 घायल

छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य क्षेत्र में पेड़ की कटाई को रोकने के लिए पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प देखने को मिली। इसमें दोनों तरफ के 26 लोग घायल हुए हैं। जानिए पूरी डिटेल।Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, रायपुरThu, 17 Oct 2024 01:51 PM Shareछत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य क्षेत्र में ग्रामीणों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प देखने को मिली। झड़प की वजह ग्रामीणों द्वारा पेड़ों की कटाई का विरोध करना है। पुलिस राजस्थान राज्य विद्युत निगम लिमिटेड को आबंटित परसा कोल ब्लॉक में पेड़ों की कटाई के लिए जुटी थी। मगर इस हमले में दो टीआई सहित 8 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा हुई लाठीचार्ज में 16 ग्रामीणों को चोटें आई हैं।पेड़ों की कटाई के विरोध में हुई हिंसक झड़पपरसा कोल ब्लॉक के लिए पेड़ काटने के लिए 16 अक्टूबर की रात से ही पुलिस फोर्स फतेहपुर व हरिहरपुर के बीच तैनात कर दिया गया था। इसक...
छत्तीसगढ़ के DMF घोटाले में IAS रानू साहू गिरफ्तार, तीन दिन में ED ने की दूसरी गिरफ्तारी
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के DMF घोटाले में IAS रानू साहू गिरफ्तार, तीन दिन में ED ने की दूसरी गिरफ्तारी

छत्तीसगढ़ के कथित जिला खनिज निधि (DMF) घोटाले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की रायपुर इकाई ने गुरुवार को आईएएस अधिकारी रानू साहू को गिरफ्तार कर लिया। ईडी की जांच में सामने आया कि राज्य की पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान रायगढ़ और कोरबा जिलों में जिलाधिकारी के रूप में रानू साहू ने अपने कार्यकाल के दौरान जिलाधिकारी के रूप में डीएमएफ में भारी अनियमितताएं कींं। इस दौरान उन्होंने डीएमएफ के तहत आवंटित किए गए काम के बदले ठेकेदारों से भारी रिश्वत ली।बता दें कि साहू निलंबित आईएएस अधिकारी हैं, जो राज्य के ACB (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) द्वारा दर्ज कथित कोयला घोटाले के मामले में पहले से ही न्यायिक हिरासत में थीं।इससे पहले 15 अक्टूबर को एजेंसी ने इसी मामले में छत्तीसगढ़ सरकार की एक अन्य महिला अधिकारी माया वारियर को भी गिरफ्तार किया था। विशेष अदालत ने उन्हें 22 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में रखने का आदे...
जादू-टोना के शक में की थी बुजुर्ग की हत्या, भतीजे सहित छह आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Chhattisgarh

जादू-टोना के शक में की थी बुजुर्ग की हत्या, भतीजे सहित छह आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़। कांकेर जिले के बांसकुंड गांव में एक बुजुर्ग की हत्या मामले में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। आरोपियों ने जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर शव को सड़क किनारे फेक दिया था। मामले में पुलिस ने भतीजे सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 14 अक्तूबर को कोरर थाना क्षेत्र के ग्राम बांसकुंड में एक बुजुर्ग सुगनुराम का खून से लथपथ शव खेल मैदान से बरामद किया गया था। मामले की जांच के दौरान पूछताछ में खुलासा हुआ कि सुगनुराम बैगा का काम किया करता था। तीन आरोपियों के पिता की मौत हो गई थी। असमय मौत से आरोपियों ने मृतक बैगा सुगनुराम को मौत का कारण मानकर उसे मारने की प्लानिंग की। रात में अपने अन्य साथियों के साथ शराब पी। इसके बाद रास्ते में ही बुजुर्ग की हत्या कर मौत के घाट उतार दिया, जबकि पुलिस के अनुसार सभी की आकस्मिक मौत हुई है। वहीं, ...
दहशत में ग्रामीण : गांव के करीब पहुंचा हाथियों का एक बड़ा दल, मशाल जलाकर रातभर बैठे रहे लोग
Chhattisgarh, Raigarh

दहशत में ग्रामीण : गांव के करीब पहुंचा हाथियों का एक बड़ा दल, मशाल जलाकर रातभर बैठे रहे लोग

रायगढ़। यूं तो रायगढ़ जिले के घने जंगलों में एक लंबे अर्से से जंगली हाथियों ने डेरा डाला हुआ है। यहां के जंगलों में भोजन और पानी की पर्याप्त मात्रा होने से रायगढ़ वन मंडल के अलावा धरमजयगढ़ वन मंडल के अलग-अलग गांवों में साल भर हाथियों की मौजूदगी रहती है। हालांकि बीच-बीच में हाथियों के दल की संख्या में कमी और बढ़ोतरी होते रहती है। रायगढ़ जिले में विचरण करने वाले हाथी रोजाना जंगलों से निकलकर रिहायशी इलाकों में पहुंचकर ग्रामीणों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है। साथ ही साथ कई बार ऐसा भी होता है कि हाथियों के दल के सड़क पर आ जाने के दौरान कई घंटों तक सड़क में अघोषित जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। बताया जाता है कि धरमजयगढ़ वन मंडल में कई गांव ऐसे भी है जहां के ग्रामीण अपनी फसलों को बचाने रतजगा करने पर आज भी विवश हैं। रायगढ़ वन मंडल के बिलासखार, डेहरीडीहि एवं पाकादरहा गांव के करीब बीती रात तक...
CG IPS Transfer : छत्‍तीसगढ़ में पांच IPS अधिकारियों के ट्रांसफर, जानें किसको कहां की मिली जिम्मेदारी
Chhattisgarh

CG IPS Transfer : छत्‍तीसगढ़ में पांच IPS अधिकारियों के ट्रांसफर, जानें किसको कहां की मिली जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में एक बार फिर फेरबदल किया है। गृह विभाग ने पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। ये तबादले राज्य के विभिन्न बटालियनों और पुलिस विभाग में प्रशासनिक सुधार और संचालन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। गृह विभाग द्वारा गुरुवार को तबादला आदेश जारी कर दिया है। यहां देखिए किसको कहां की मिली जिम्मेदारी- अरविंद कूजूर को पुलिस मुख्यालय (PHQ) रायपुर में भेजा गया है। इससे पहले अरविंद कूजूर तीसरी वाहिनी छसबल अमलेश्‍वर, दुर्ग पर कार्यरत थे। अब रायपुर मुख्यालय में उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है और वे राज्य स्तर पर कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों की देखरेख करेंगे। - धमेंद्र सिंह छवई को छसबल की 15वीं बटालियन बीजापुर भेजा गया है। बीजापुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण वहां की सुरक्षा और प्रशासनिक प्रबंधन बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। धर्मेंद्र सिंह वहां क...
CG NEWS : PWD में 51 अधिकारियों को मिली पदोन्नति, 3 कार्यपालन अभियंता बने अधीक्षण अभियंता, देखें लिस्ट
Chhattisgarh, Raipur

CG NEWS : PWD में 51 अधिकारियों को मिली पदोन्नति, 3 कार्यपालन अभियंता बने अधीक्षण अभियंता, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के लोक निर्माण विभाग ने 51 अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। इनमें तीन कार्यपालन अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता के पद पर पदोन्नत किया गया है, जबकि 48 सहायक अभियंताओं को कार्यपालन अभियंता के पद पर पदोन्नत किया गया है। बता दें कि यह निर्णय उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद लिया गया। आदेश में जिन 3 कार्यपालन अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता के पद पर पदोन्नत किया गया है, उनमें वीरेन्द्र कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार नेताम और ए.के. दीवान का नाम शामिल है। इन अधिकारियों की पदस्थापना बाद में की जाएगी। देखें लिस्ट – कार्यपालन अभियंताओं की पदोन्नति का आदेश – ...
कानून व्यवस्था के मुद्दे पर मुख्यमंत्री साय ने बुलाई बड़ी बैठक.. गृहमंत्री, डीजीपी सहित सभी आलाधिकारी रहेंगे मौजूद
Chhattisgarh, Raipur

कानून व्यवस्था के मुद्दे पर मुख्यमंत्री साय ने बुलाई बड़ी बैठक.. गृहमंत्री, डीजीपी सहित सभी आलाधिकारी रहेंगे मौजूद

रायपुर. छत्तीसगढ़ में लगातार बड़ी घटनाएं हो रही. बलौदाबाजार, कवर्धा लोहारीडीह के बाद सूरजपुर में बड़ी वारदात हुई, जहां आरोपियों ने पुलिसकर्मी की पत्नी और बेटी को मौत के घाट उतारा. इस घटना के बाद कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमत्री विष्णुदेव साय कल शुक्रवार को गृह विभाग की बैठक बुलाई है, जिसमें उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के साथ डीजीपी समेत राज्य के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे. बैठक सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास में होगी, जिसमें प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर, कानून व्यवस्था, नक्सल अभियान की समीक्षा की जाएगी. सूरजपुर घटना के बाद इस बैठक को कई मायनों में खास माना जा रहा है. सीएम साय प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अफसरों को सख्त निर्देश देंगे. ...
सुना है बेरोजगार हैं BJYM नेता; बघेल ने तंज कस पोस्ट किया वीडियो, कार में दिखी नोटों की कई गड्डियां
Chhattisgarh

सुना है बेरोजगार हैं BJYM नेता; बघेल ने तंज कस पोस्ट किया वीडियो, कार में दिखी नोटों की कई गड्डियां

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें युवा नेता गाड़ी में नोटों की गड्डियां रखे और मूछों पर ताव देते नजर आ रहे हैं। जबकि साथ बैठा दूसरा नेता वीडियो बना रहा है।Sneha Baluni लाइव हिन्दुस्तान, रायपुरWed, 16 Oct 2024 03:21 AM Shareभारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें युवा नेता गाड़ी में नोटों की गड्डियां रखे और मूछों पर ताव देते नजर आ रहे हैं। जबकि साथ बैठा दूसरा नेता वीडियो बना रहा है। इस वीडियो को लेकर छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार सवालों के घेरे में आ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांगेस नेता भूपेश बघेल ने पूछा है कि इसकी जांच होगी या वॉशिंग मशीन वाला फॉर्मूला लगेगा?बघेल ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, 'क्या बात है! विष्णु देव साय जी। आपका '...