स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमृत सरोवरों के निकट किया जाएगा ध्वजारोहण
पर्यावरण की स्थिरता और सामुदायिक विकास के प्रति हमारी प्रतिबध्दता का प्रतीक है अमृत सरोवर
रायपुर, 12 अगस्त 2024। केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा 77वां स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक अमृत सरोवर स्थलों में विशेष उत्सव कार्यक्रम के आयोजन करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में राज्य शासन के महात्मा गांधी नरेगा आयुक्त ने सभी जिला कलेक्टरों को कार्यक्रम आयोजन के संबंध में पत्र लिखा है।अमृत सरोवर, पर्यावरण की स्थिरता और सामुदायिक विकास के प्रति हमारी प्रतिबध्दता का प्रतीक होने के कारण स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक समारोह के आयोजन हेतु उपयुक्त स्थल है।इसके तहत अमृत सरोवर स्थलों में ध्वजारोहण के आयोजन उपरांत राष्ट्रीय गान का गायन किया जाएगा। इसके साथ ही आमजन द्वारा ग्राम के मुख्य मार्गों से होते हुये अमृत सरोवर स्थलों को शामिल करते हुये तिरंगा यात्रा का आयोजन...










