Raipur

‘विष्णु भैया संग तीजा-पोरा, महतारी वंदन तिहार’ का भव्य आयोजन
Chhattisgarh, Raipur

‘विष्णु भैया संग तीजा-पोरा, महतारी वंदन तिहार’ का भव्य आयोजन

मुख्यमंत्री निवास में धूमधाम से मनाया गया छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्योहार तीजा, पोरा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश भर से मुख्यमंत्री निवास आईं बहनों का किया स्वागत महतारी वंदन योजना: सातवीं किश्त के रूप में 70 लाख माता-बहनों को 1-1 हजार रूपए की राशि जारी राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ कर महिलाओं को पोषण माह 2024 की दिलाई शपथ रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के राजधानी रायपुर स्थित निवास में आज छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्योहार तीजा, पोरा धूमधाम से मनाया गया। ‘विष्णु भैया संग तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार’ के भव्य आयोजन में शामिल होने मुख्यमंत्री निवास में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची। तीजा-पोरा, महतारी वंदन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की 70 लाख माता-बहनों के खाते में महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त के रूप में एक-एक हजार रूपए की राशि ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीजा के अवसर पर दी बड़ी सौगात, 70 लाख महिलाओं को मिली महतारी वंदन योजना की सातवीं किस्त
Chhattisgarh, Raipur

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीजा के अवसर पर दी बड़ी सौगात, 70 लाख महिलाओं को मिली महतारी वंदन योजना की सातवीं किस्त

मुख्यमंत्री के बटन दबाते ही महिलाओं के खिले चेहरे, विष्णु भैया को दिया धन्यवाद 70 लाख महिलाओं को सीधे खाते में मिले 1-1 हजार रुपए रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को तीजा के अवसर पर बड़ी सौगात दी है। उन्होंने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार के के मौके पर महतारी वंदन योजना के सातवीं किस्त की राशि के रूप में 01-01 हजार रुपए डीबीटी के माध्यम से महिलाओं के खाते में अंतरित किये। महिलाओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने अपने विष्णु भैया को धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि प्रदेश में महिलाओ के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सतत सुधार तथा परिवार मे उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु, समाज मे महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सुधार करने तथा आर्थिक स्...
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को चक्रधर समारोह के लिए कलेक्टर व एसपी ने किया आमंत्रित
Chhattisgarh, Raigarh, Raipur

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को चक्रधर समारोह के लिए कलेक्टर व एसपी ने किया आमंत्रित

रायगढ़, 1 सितम्बर 2024/ वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से कलेक्टर कार्तिकेया गोयल और पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें 39 वें चक्रधर समारोह के लिए आमंत्रण दिया। कलेक्टर गोयल ने वित्त मंत्री चौधरी को समारोह की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने चक्रधर समारोह के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। ...
राज्यपाल रमेन डेका को चक्रधर समारोह का न्योता देने राजभवन पहुंचे रायगढ़ कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक
Chhattisgarh, Raigarh, Raipur

राज्यपाल रमेन डेका को चक्रधर समारोह का न्योता देने राजभवन पहुंचे रायगढ़ कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक

रायपुर, 01 सितंबर 2024। राज्यपाल रमेन डेका को रायगढ़ में आयोजित 39 वें चक्रधर समारोह में निमंत्रित करने के लिए रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल व पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल आज राज भवन पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल डेका को समारोह का निमंत्रण पत्र सौंपते हुए चक्रधर समारोह के बारे में जानकारी दी और कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आग्रह किया। चक्रधर समारोह का आयोजन इस वर्ष 07 सितम्बर से 16 सितम्बर 2024 तक किया जाएगा। ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को 39 वें चक्रधर समारोह में शामिल होने का आमंत्रण
Chhattisgarh, Raigarh, Raipur

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को 39 वें चक्रधर समारोह में शामिल होने का आमंत्रण

39वां चक्रधर समारोह 07 से 16 सितंबर तक, ख्याति प्राप्त कलाकार देंगे प्रस्तुतियां पद्मश्री हेमामालिनी की नृत्य नाटिका के साथ होगा समारोह का आगाज़ स्थानीय लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां भी होंगी समारोह का आकर्षण रायपुर, 01 सितंबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां राजधानी रायपुर स्थित निवास में कलेक्टर रायगढ़ कार्तिकेया गोयल और पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने सौजन्य मुलाकात कर 39वें चक्रधर समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार कर समारोह के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चक्रधर समारोह रायगढ़ की पहचान है। अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों ने समारोह में प्रस्तुति देकर इसके गौरव को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ से मैं सांसद रहा और इस आयोजन को करीब से देखा है। श्री साय ने कहा कि समारोह से मेरा भावनात...
चक्रधर समारोह-2024 : 7 से 16 सितम्बर तक रामलीला मैदान में सजेगी सुर-ताल की महफिल
Chhattisgarh, Raigarh, Raipur

चक्रधर समारोह-2024 : 7 से 16 सितम्बर तक रामलीला मैदान में सजेगी सुर-ताल की महफिल

शुभारंभ समारोह में पद्मश्री हेमा मालिनी नृत्य नाटिका 'राधा रासबिहारी' की देंगी प्रस्तुति 11 सितम्बर को सुश्री मीनाक्षी शेषाद्रि का भरत नाट्यम एवं समापन समारोह में डॉ.कुमार विश्वास करेंगे कविता पाठ श्री राहुल शर्मा 12 सितम्बर को करेंगे संतुर वादन 10 दिनों तक रायगढ़ में देश के नामी कलाकारों का रहेगा जमावड़ा रायगढ़, 30 अगस्त 2024/ छत्तीसगढ़ शासन, संस्कृति विभाग, पर्यटन मण्डल एवं जन सहयोग से जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध 39 वां चक्रधर समारोह 2024 का आयोजन आगामी 7 सितम्बर से रामलीला मैदान रायगढ़ में प्रतिदिन सायं 6 बजे से किया जाएगा। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री दिव्यांग पटेल की अध्यक्षता में गठित कलाकार चयन समिति की अनुशंसा अनुसार कलाकारों को समारोह हेतु आमंत्रित किया जा चुका है। शुभारंभ दिवस 7 सितम्बर को सायं...
चक्रधर समारोह की तैयारी को लेकर रामलीला मैदान पहुंचे कलेक्टर-एसपी
Chhattisgarh, Raigarh, Raipur

चक्रधर समारोह की तैयारी को लेकर रामलीला मैदान पहुंचे कलेक्टर-एसपी

मैदान को दुरूस्त करते हुए शीघ्र मंच व डोम तैयार करने के दिए निर्देश पीडब्लूडी, नगर निगम और टेन्ट हाऊस के 100 लोगों की टीम आयोजन स्थल तैयार करने में जुटी रायगढ़, 30 अगस्त 2024/ रायगढ़ का ऐतिहासिक चक्रधर समारोह-2024 का आयोजन आगामी 7 सितम्बर से रामलीला मैदान में होने जा रहा है। जहां दस दिनों तक सुर-ताल की महफिल सजेगी। जिसमें देश के नामी कलाकारों को मंच पर देखने का मौका मिलेगा। चक्रधर समारोह के तैयारी को लेकर आज सुबह कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ रामलीला मैदान का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव भी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल व पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने पीडब्लूडी और नगर निगम  के अधिकारियों से आयोजन स्थल के ड्राईंग डिजाईन के आधार पर हर एक बिन्दु पर विस्तार से च...
कलेक्टर की मेगा बैठक : जिले के सभी 549 सचिवों से कलेक्टर ने किया सीधा संवाद, कार्यों की समीक्षा कर कहा जमीनी स्तर पर दिखना चाहिए काम
Chhattisgarh, Raigarh, Raipur

कलेक्टर की मेगा बैठक : जिले के सभी 549 सचिवों से कलेक्टर ने किया सीधा संवाद, कार्यों की समीक्षा कर कहा जमीनी स्तर पर दिखना चाहिए काम

गांवों के विकास में आपकी भूमिका अहम, जिम्मेदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से करें कार्य-कलेक्टर गोयल ग्राम पंचायत स्तर पर लंबित सभी कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश उत्कृष्ट कार्य वाले पंचायत सचिव हुए सम्मानित रायगढ़, 30 अगस्त 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने विशेष पहल करते हुए आज नगर निगम ऑडिटोरियम, रायगढ़ में 549 ग्राम पंचायतों के सचिवों की मेगा बैठक लेकर उनसे सीधा संवाद करते हुए उनके कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ग्राम विकास योजना, ग्राम स्तर पर स्वीकृत निर्माण कार्यों की अद्यतन प्रगति एवं योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए लंबित भुगतान, एंट्री के कार्यों को अति शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर दिखना चाहिए। सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव भी इस बैठक में उपस्थित रहे। कलेक्ट...
ओंगना में उल्टी-दस्त की सूचना मिलते ही पहुंची स्वास्थ्य टीम, शिविर लगा कर किया जा रहा उपचार
Chhattisgarh, Raigarh, Raipur

ओंगना में उल्टी-दस्त की सूचना मिलते ही पहुंची स्वास्थ्य टीम, शिविर लगा कर किया जा रहा उपचार

मौसमी बीमारियों के दृष्टिगत जिला स्तरीय टीम कर रही स्वास्थ्य केन्द्रों का भ्रमण रायगढ़, 30 अगस्त 2024/ जिले में मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकरणों के मद्देनजर कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बी.के. चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में मौसमी बीमारियों के प्रकरण को ध्यान में रखते हुए जिला स्वास्थ्य टीम से जिला नोडल अधिकारी डॉ.के.डेनियल, आरएमएनसीएच, जिला सलाहकार डॉ. राजेश मिश्रा, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ.कल्याणी पटेल एवं जिला माइक्रोबॉयोलॉजिस्ट सुश्री ज्योति खरे के द्वारा स्वास्थ्य केन्द्रों का भ्रमण किया जा रहा है। मौसम में बदलाव के फलस्वरूप वर्तमान में जिले में  मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी-खांसी, बुखार, उल्टी-दस्त के प्रकरण बढ़ रहे हैं। जिसके दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय टीम द्वारा लगातार स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया जा र...
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा ऋण ब्याज अनुदान योजना लागू
Chhattisgarh, Raigarh, Raipur

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा ऋण ब्याज अनुदान योजना लागू

35 तकनीकी एवं अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को योजना में किया गया शामिल योजना की विस्तृत जानकारी के लिए संचालनालय तकनीकी शिक्षा, छ.ग. की वेब साईट में कर सकते है अवलोकन रायगढ़, 30 अगस्त 2024/ छ.ग. शासन द्वारा राज्य के गरीब छात्र-छात्राओं के उच्च अध्ययन के लिए मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा ऋण ब्याज अनुदान योजना योजना लागू की गई है। योजनान्तर्गत तकनीकी शिक्षा एवं अन्य व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम के डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के कुल 35 तकनीकी एवं अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को योजना में शामिल किया गया है। योजना की विस्तृत जानकारी संचालनालय तकनीकी शिक्षा, छ.ग. की वेब साईट www.cgdteraipur.cgstate.gov.in  पर अवलोकन किया जा सकता है। सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण ने जानकारी देते हुए बताया कि तकनीकी शिक्षा एवं अन्य व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेशित ऐेसे छात्रों को जो...