Raipur

बिना अनुमति पर्यावरण विभाग के पीआरओ ने लगाया होर्डिंग्स, मंत्री ओपी चौधरी ने किया निलंबित
Chhattisgarh, Raipur

बिना अनुमति पर्यावरण विभाग के पीआरओ ने लगाया होर्डिंग्स, मंत्री ओपी चौधरी ने किया निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने बिना अनुमति होर्डिंग्स लगाने के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए प्रदूषण बोर्ड के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) अमर प्रकाश सावंत को निलंबित कर दिया है. दरअसल, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने राजधानी रायपुर में दिवाली के दौरान पटाखों के संबंध में बिना मंत्री की अनुमति के होर्डिंग्स लगवाए. होर्डिंग्स में मंत्री ओपी चौधरी के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भी फोटो थी. सरकार ने सूक्ष्म अनुमति के बिना होर्डिंग्स लगाने को सरकारी मुलाजिम का मनमानापूर्ण व्यवहार करार देते हुए सावंत के खिलाफ एक्शन लिया है. पॉल्यूशन बोर्ड के सदस्य सचिव द्वारा जारी निलंबन आदेश में इसे प्रशासनिक कारण बताया गया है, लेकिन अंदरूनी जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर में बिना अनुमति होर्डिंग्स लगवाना पीआरओ को महंगा पड़ गया. ...
बच्चों को जहर देकर मां ने खुद पीया, तीनों की हालत गंभीर
Chhattisgarh, Raipur

बच्चों को जहर देकर मां ने खुद पीया, तीनों की हालत गंभीर

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां मां ने अपने दो मासूम बच्चों को जहर पिलाकर खुद भी पी लिया. हालत गंभीर होने पर तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव रेफर किया गया. यह घटना अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के कुरदी गांव की है. मिली जानकारी के अनुसार छोटे बच्चों के विवाद में देरानी जेठानी का झगड़ा हो गया. इसके बाद गुस्से में आकर जेठानी डुमेंश्वरी साहू ने कीटनाशक की दवाई खरीदकर लाई, फिर अपने दो मासूम बच्चे हिमांसी 4 वर्ष और जागेन्द्र 7 वर्ष को कीटनाशक दवाई पिला दी और खुद भी कीटनाशक पी लिया. तीनों को परिवार के लोगों ने अस्पताल लाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को राजनांदगांव रेफर कर दिया गया. अर्जुन्दा पुलिस जांच मामले की जांच में जुटी है. ...
नहर में डूबने से मां की मौत, बच्चों की तलाश जारी
Chhattisgarh, Raipur

नहर में डूबने से मां की मौत, बच्चों की तलाश जारी

कोरबा. जिले में एक ही परिवार के तीन लोग नहर में पानी की तेज बहाव में बह गए. इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक, घर के पास दो बच्चे नहर में नहाने आए थे. इस दौरान बेटा और बेटी को नहर में बहता देख मां ने भी छलांग लगा दी. इस घटना में मां की मौत हो गई है. वहीं दोनों बच्चों की तलाश जारी है. यह घटना सीएसईबी चौकी के राताखार जोड़ा पुल के पास की है. चीखपुकार मचने पर आसपास दो युवकों ने नहर में छलांग लगाई. घटना स्थल से एक किलोमीटर दूर मां को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इस हादसे में मैगजीन भाटा निवासी सुषमा मानिकपुरी की मौत हो गई. वहीं उनके दोनों बच्चे 14 वर्षीय सिमरन और 8 साल के प्रतीक की तलाश जारी है. इस हादसे के बाद घटना स्थल पर राहगीरों की भीड़ लग गई है. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है. ...
कलेक्ट्रेट में पदस्थ कर्मचारी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में उच्च अधिकारी का नाम
Chhattisgarh, Raipur

कलेक्ट्रेट में पदस्थ कर्मचारी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में उच्च अधिकारी का नाम

रायपुर. राजधानी रायपुर के कलेक्ट्रेट में पदस्थ कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. कर्मचारी का शव उसके घर के कमरे में मिला है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव के पास से सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसमें उच्च अधिकारी द्वारा प्रताड़ित करने की बात लिखी गई है. जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम प्रदीप उपाध्याय था. प्रदीप रायपुर कलेक्ट्रेट में पदस्थ था और पुरानी बस्ती में रहता था. आज सुबह उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है. सुसाइड नोट में कलेक्ट्रेट में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर रैंक के अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी है. ...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति और सशक्तिकरण पर केंद्रित पुस्तकों का किया विमोचन
Chhattisgarh, Raipur

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति और सशक्तिकरण पर केंद्रित पुस्तकों का किया विमोचन

रायपुर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा प्रकाशित तीन पुस्तकों क्रमशः ‘आदि नारी: आदिवासी महिलाओं की अस्मिता और गौरव गाथा, वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु मार्गदर्शिका’ एवं पोदड़गुमा पेन करसाड का विमोचन किया। इस मौके पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने राष्ट्रपति को उक्त तीनों पुस्तकों की प्रथम प्रतियां ससम्मान भेंट की। यह तीनों पुस्तकें छत्तीसगढ़ राज्य की जनजातीय संस्कृति, महिला सशक्तिकरण और वन अधिकारों की सुरक्षा पर केंद्रित हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायस...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 26 अक्टूबर को रायपुर और भिलाई में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल
Chhattisgarh, Raipur

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 26 अक्टूबर को रायपुर और भिलाई में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल

रायपुर, 25 अक्टूबर 2024। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु कल 26 अक्टूबर को राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले के भिलाई में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 26 अक्टूबर को प्रातः 9.20 बजे राजभवन से प्रस्थान कर गायत्री नगर रायपुर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर जाएंगी और वहां दर्शन एवं आरती के पश्चात रायपुर एयरपोर्ट जाएंगी और वहां से विशेष हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु पूर्वान्ह सवा 11 बजे से दोपहर सवा 12 बजे तक आईआईटी भिलाई के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु वहां से हेलीकॉप्टर से दोपहर 01 बजे रायपुर एयरपोर्ट वापस आएंगी और नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री के नवीन शासकीय आवास में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा उनके सम्मान में आयोजित दोपहर भोज में शामिल हो...
चिकित्सक हमेशा मानवीय मूल्यों के साथ कार्य करें : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
Chhattisgarh, Raipur

चिकित्सक हमेशा मानवीय मूल्यों के साथ कार्य करें : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

जनकल्याण के लिए हो आधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग : राष्ट्रपति रायपुर एम्स छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा के लिए वरदान : राज्यपाल रमेन डेका छत्तीसगढ़, मध्य भारत का मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का द्वितीय दीक्षांत समारोह रायपुर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु ने आज एम्स रायपुर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में संस्थान के 10 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं पदोपाधि तथा 514 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेडिकल प्रोफेशनल का कार्य अत्यंत जिम्मेदारी भरा होता है, उनके निर्णय जीवन रक्षा से जुड़े होते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां से उत्तीर्ण चिकित्सक एवं पैरा मेडिकल छात्र इस जिम्मेदारी और उत्तरदायित्व का निर्वहन पूरी तन्मयता और क्षमता के साथ करेंगे। उन्होंने उपाधि एवं पदोपाधि प्राप्त कर...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पुरखौती मुक्तांगन में सरगुजा प्रखंड का किया लोकार्पण
Chhattisgarh, Raipur

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पुरखौती मुक्तांगन में सरगुजा प्रखंड का किया लोकार्पण

रायपुर। सरगुजा प्रखंड में सरगुजा अंचल के जनजातियों की अनुठी संस्कृति, सांस्कृतिक विरासत और पुरावैभव को प्रदर्शित किया गया है। सरगुजा अंचल के विभिन्न जनजातियों के निवास स्थल व उनकी जीवनशैली को सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिससे हम एक ही स्थल में विभिन्न आदिवासी समुदायों के रहन-सहन, संस्कृति से बेहतर तरीके से रूबरू हो सकते हैं। सरगुजा प्रखंड में पण्डो जनजाति के पारंपरिक जीवन शैली को दर्शाते बांस और छिंद के पत्तों से बने घर को प्रदर्शित किया गया है। इन घरों में देवताओं के पूजा का विशेष स्थान होता है। इसी तरह पहाड़ी कोरवा जनजाति का आवास लकड़ी से बना होता है, जिसमें देवी-देवताओं की आकृतियां नक्काशी की जाती है। यह उनकी धार्मिक आस्था का प्रतीक है। प्रखंड में निर्मित सामत सरना शिव मंदिर डीपाडीह में प्राचीन मंदिरों के भग्नावेश की प्रतिकृति हैं, जो 7वीं-13वीं शताब्दी के हैं। यह स्थल पुराता...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों इंजीनियरिंग के होनहार विद्यार्थियों को मिला स्वर्ण पदक
Chhattisgarh, Raipur

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों इंजीनियरिंग के होनहार विद्यार्थियों को मिला स्वर्ण पदक

निष्ठा, नैतिकता और कुशलता के साथ निरंतर काम करने वालों को सहज ही सम्मान प्राप्त होता है - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्र निर्माण में तकनीकी कौशल और ज्ञान के सही उपयोग पर राष्ट्रपति ने दिया ज़ोर एनआईटी रायपुर के दीक्षांत समारोह में पहली बार राष्ट्रपति का आगमन राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए रायपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर के लिए आज 25 अक्टूबर का दिन ऐतिहासिक रहा। देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज संस्थान के 14वें दीक्षांत समारोह में अपनी गरिमामय मौजूदगी दी और 12 होनहार विद्यार्थियों को उनकी बेहतरीन शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए अपने हाथों से स्वर्ण पदक प्रदान किया। राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और केन्द्रीय राज्य म...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त जारी की
Chhattisgarh, Raipur

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त जारी की

राज्य की 70 लाख महिलाओं को दी जा चुकी है अब तक 5878 करोड़ 37 लाख की राशि रायपुर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ के पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त का अंतरण किया। इस योजना के तहत दीवाली से पहले राज्य की 69 लाख 68 हजार लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में एक-एक हजार रूपए के मान से कुल 651 करोड़ 37 लाख रुपए की राशि ऑनलाईन अंतरित की गई। योजना के तहत अब तक राज्य की महिलाओं को कुल 5878 करोड़ 37 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला बाल विकास मंत...