Raigarh

महिला आरक्षण और सशक्तिकरण को लेकर बीजेपी का दोहरा चरित्र बेनकाब, नेता प्रतिपक्ष ने शहर सरकार पर साधा निशाना, कहा 37 पार्षदों के बावजूद एमआईसी अधूरी, अनुभवी महिला-पुरुष पार्षदों की लगातार हो रही उपेक्षा
Raigarh

महिला आरक्षण और सशक्तिकरण को लेकर बीजेपी का दोहरा चरित्र बेनकाब, नेता प्रतिपक्ष ने शहर सरकार पर साधा निशाना, कहा 37 पार्षदों के बावजूद एमआईसी अधूरी, अनुभवी महिला-पुरुष पार्षदों की लगातार हो रही उपेक्षा

रायगढ़। नगर पालिक निगम रायगढ़ की भाजपा नेतृत्व वाली शहर सरकार एक बार फिर विपक्ष के निशाने पर आ गई है। नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि कार्यकाल के करीब डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी महापौर परिषद के दो मंत्री पद आज तक रिक्त पड़े हैं। 37 भाजपा पार्षद होने के बावजूद इन पदों को नहीं भर पाना शहर सरकार की कार्यशैली और महिला आरक्षण  पर सवाल खड़े करता है। सलीम नियारिया ने कहा कि आखिर ऐसी क्या वजह है कि भाजपा को अपने ही 37 पार्षदों में दो योग्य जनप्रतिनिधि नहीं मिल रहे हैं। क्या महापौर और विधायक की नजर में केवल वर्तमान आठ एमआईसी सदस्य ही योग्य हैं, जबकि पार्टी के पास अनुभवी और वरिष्ठ पार्षदों की लंबी सूची मौजूद है। उन्होंने आशीष ताम्रकार, नारायण पटेल, हरि शरद सराफ, श्रीमती सुमित्रा खुलु सारथी, श्रीमती श्वेता सिंह क्षत्रिय, श्रीमती...
जिन्दल फाउंडेशन की चेयरपर्सन शालू जिन्दल को मिला ‘सीएसआर विजनरी लीडर ऑफ द ईयर’ सम्मान
Raigarh

जिन्दल फाउंडेशन की चेयरपर्सन शालू जिन्दल को मिला ‘सीएसआर विजनरी लीडर ऑफ द ईयर’ सम्मान

रायगढ़। जिन्दल फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिन्दल को सामाजिक विकास के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और अनुकरणीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित 'सीएसआर विजनरी लीडर ऑफ द ईयर' अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नई दिल्ली के एयरोसिटी स्थित होटल प्राइड प्लाजा में 'द ब्रेनालिटिक्स' द्वारा हाल ही में आयोजित '7वें भारत सीएसआर एंड सस्टेनेबिलिटी समिट एंड अवार्ड्स 2026' में प्रदान किया गया। यह सम्मान देश भर में विभिन्न समुदायों का जीवन स्तर सुधारने और उनके कल्याण के लिए जिन्दल फाउंडेशन के माध्यम से श्रीमती शालू जिन्दल द्वारा किये गए दूरदर्शी और समर्पित प्रयासों की कड़ी में मील का एक पत्थर है। उनके कुशल मार्गदर्शन में फाउंडेशन ने शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, आजीविका, जल और स्वच्छता, ग्रामीण बुनियादी ढांचे, पर्यावरणीय विकास, कला व संस्कृति और सामाजिक उत्थान जैसे...
भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीण, नहरपाली फीडर की बदहाली पर लोगों में बढ़ता आक्रोश
Kharsia, Raigarh

भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीण, नहरपाली फीडर की बदहाली पर लोगों में बढ़ता आक्रोश

रायगढ़-खरसिया, 22 जुन। एक ओर आसमान से बरसती तपिश ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है, तो दूसरी ओर खरसिया क्षेत्र के कई गांवों में बिजली की लगातार हो रही कटौती ने ग्रामीणों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी है। हालात ऐसे हैं कि लोग गर्मी से राहत पाने के लिए पंखे और कूलर तक नहीं चला पा रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को हो रही है, जिन्हें दिन और रात दोनों समय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किरोड़ीमलनगर विद्युत वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले सिंघनपुर सबस्टेशन से जुड़े नहरपाली फीडर की स्थिति इन दिनों ग्रामीणों के लिए मुसीबत का कारण बनी हुई है। नहरपाली, गिंडोला, दर्रामुड़ा, मांझीडीपा, बिंजकोट, भगोराडीह और झीटीपाली समेत आसपास के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि चौबीस घंटे में कुछ घंटों को छोड़ दिया जाए तो अधिका...
24 जून को खरसिया की सभी ग्राम पंचायतों में होगी विशेष ग्राम सभा, PM आवास प्लस 2.0 की प्रतीक्षा सूची का होगा सार्वजनिक सत्यापन
Raigarh

24 जून को खरसिया की सभी ग्राम पंचायतों में होगी विशेष ग्राम सभा, PM आवास प्लस 2.0 की प्रतीक्षा सूची का होगा सार्वजनिक सत्यापन

खरसिया। खरसिया विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून 2026 को ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभा की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण से तैयार स्थायी प्रतीक्षा सूची का सार्वजनिक पठन एवं अवलोकन किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में सूची का प्रदर्शन कर ग्रामीणों के समक्ष उसका वाचन किया जाएगा तथा पात्र हितग्राहियों की प्राथमिकता सूची तैयार की जाएगी। ग्राम सभा में प्राप्त दावे-आपत्तियों का नियमानुसार निराकरण किया जाएगा। ग्राम सभा से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद अंतिम सूची आवास सॉफ्टवेयर में अपलोड की जाएगी। साथ ही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी जाएगी। जनपद पंचायत खरसिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पवन पटेल, विकासखंड समन्वयक पद्मलोचन सिदार , कार्यक्रम अधिकारी प्रफुल्...
बिजली संकट पर जिला पंचायत सदस्य की चुप्पी से भड़के ग्रामीण, व्हाट्सएप ग्रुप्स में मचा बवाल, नहरपाली फिडर के हजारों उपभोक्ता परेशान
Kharsia, Raigarh

बिजली संकट पर जिला पंचायत सदस्य की चुप्पी से भड़के ग्रामीण, व्हाट्सएप ग्रुप्स में मचा बवाल, नहरपाली फिडर के हजारों उपभोक्ता परेशान

रायगढ़-खरसिया, 19 जुन। छत्तीसगढ़ में इस वक्त आसमान से आग बरस रही है, लेकिन खरसिया इलाके के कई गांवों में लोग सिर्फ मौसम की मार नहीं झेल रहे, बल्कि बिजली विभाग के ढुलमुल रवैये से भी खून के आंसू रोने को मजबूर हैं। किरोड़ीमलनगर सीएसपीडीसीएल के तहत आने वाले सिंघनपुर सबस्टेशन के नहरपाली फिडर ने इन दिनों हजारों ग्रामीणों की रातों की नींद और दिन का चैन छीन लिया है। नहरपाली, गिंडोला, दर्रामुड़ा, मांझीडीपा, बिंजकोट, भगोराडीह और झीटीपाली गांवों में बिजली की आंख-मिचौली का यह आलम है कि चौबीस घंटे में से चंद घंटे ही लोगों को ठीक से बिजली मिल पा रही है। उमस और इस तपती गर्मी में बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं। विभाग की लापरवाही पर भड़का लोगों का आक्रोशनहरपाली और आसपास के गांवों का दौरा करने पर जमीनी हकीकत बेहद चौंकाने वाली दिखती है। दोपहर के वक्त जब पारा आसमान छू रहा होता है, तब इ...
NTPC लारा में ‘बालिका सशक्तीकरण अभियान-2026’ का शानदार समापन: 5 वर्षों में 250 बेटियों को मिली सशक्त भविष्य की उड़ान
Raigarh

NTPC लारा में ‘बालिका सशक्तीकरण अभियान-2026’ का शानदार समापन: 5 वर्षों में 250 बेटियों को मिली सशक्त भविष्य की उड़ान

रायगढ़। ​NTPC लिमिटेड की प्रमुख कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल 'बालिका सशक्तीकरण अभियान-2026' का भव्य समापन समारोह NTPC लारा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में NTPC लिमिटेड के निदेशक (ईंधन) श्री शिवम श्रीवास्तव तथा श्रीमती मीनाक्षी श्रीवास्तव, वरिष्ठ सदस्या, संयुक्त महिला समिति ने मुख्य रूप से सहभागिता करते हुए प्रतिभागी बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। ​वर्ष 2018 में NTPC द्वारा प्रारंभ किया गया 'बालिका सशक्तीकरण अभियान' कंपनी की एक महत्त्वपूर्ण सामाजिक पहल है, जिसका उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता, जीवन कौशल, व्यक्तित्व विकास एवं आत्मविश्वास के माध्यम से सशक्त बनाना है। इस अभियान के अंतर्गत अब तक देशभर में 13,000 से अधिक बालिकाओं को लाभान्वित एवं सशक्त बनाया जा चुका है। ​NTPC लारा वर्ष 2022 से इस अभियान का सफल संचालन...
विश्व रक्तदाता दिवस पर स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
Raigarh

विश्व रक्तदाता दिवस पर स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

खरसिया 14 जून 2026: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड, टेमटेमा, खरसिया द्वारा एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सामाजिक एवं मानवीय पहल का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। शिविर का आयोजन सिविल हॉस्पिटल, खरसिया की मेडिकल टीम के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर डॉ. एस. के. राठिया (पैथोलॉजिस्ट), चंद्रविजय महिलांगे (स्टाफ नर्स), ममता भगत (लैब टेक्नीशियन), बाबू सिंह सिदार (लैब टेक्नीशियन) एवं पूनम जायसवाल (काउंसलर) उपस्थित रहे। साथ ही स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड की ऑक्यूपेशनल हेल्थ सेंटर (OHC) की टीम ने भी शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रक्तदान शिविर में कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान 25 से अधिक रक्त...
महाजेनको और अदाणी फाउंडेशन के सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ
Raigarh

महाजेनको और अदाणी फाउंडेशन के सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

65 महिलाओं और किशोरियों को मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण और रोजगार के बीच एप्रन और सिलाई किट का भी वितरण रायगढ़। महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (महाजेनको) ने अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से मुड़ागांव और चितवाही जैसे ग्रामीण इलाकों में महिलाओं के कौशल विकास के लिए नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है। फिलहाल इस केंद्र में आसपास के क्षेत्रों की 65 महिलाएं और युवतियां सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उद्घाटन कार्यक्रम के दिन इन्हें सिलाई से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ प्रशिक्षण किट भी प्रदान किया गया, जिससे ये भविष्य में स्वरोजगार शुरू कर सकें। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दीप्ति गेसमार ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शैलेश...
ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण
Raigarh

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेड रायगढ़। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों की आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित करने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत जिले की 7 ग्राम पंचायतों में लगभग 3 लाख रुपये प्रति इकाई की लागत से आधुनिक बकरी पालन शेड स्वीकृत किए गए हैं। यह पहल ग्रामीण परिवारों को पारंपरिक पशुपालन से आगे बढ़ाकर वैज्ञानिक एवं व्यावसायिक पशुपालन की दिशा में प्रेरित करेगी। बकरी पालन ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से आजीविका का एक प्रमुख साधन रहा है, लेकिन उपयुक्त आवासीय संरचना और वैज्ञानिक प्रबंधन के अभाव में पशुपालकों को अक्सर आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है। नई योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से युक्त शेडों का निर्माण कर...
जिले में सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा अधिकारी के 556 पदों पर भर्ती, 10 जून से जनपदवार कैंप शुरू
Raigarh

जिले में सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा अधिकारी के 556 पदों पर भर्ती, 10 जून से जनपदवार कैंप शुरू

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, एक माह के प्रशिक्षण के बाद मिलेगी नियुक्ति रायगढ़। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। विशेष औद्योगिक सुरक्षा वीर भर्ती जिला-रायगढ़ द्वारा जिले में सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा सुपरवाइजर, एसआईएस एसएलवी एवं सुरक्षा अधिकारी के कुल 556 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों में 10 जून से 17 जून 2026 तक भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों को एक माह का आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें विभिन्न संस्थानों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों में नियुक्ति दी जाएगी। संस्था के अनुसार प्रशिक्षण उपरांत रोजगार की 100 प्रतिशत संभावना सुनिश्चित की जाएगी। भर्ती शिविरों का आयोजन जिले के जनपद पंचायत स्तर पर किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 जून को...