बुजुर्गों के चेहरे पर आई मुस्कान: अदाणी फाउंडेशन ने बाँटे सहायक उपकरण
वृद्ध जन दिवस पर 116 वरिष्ठ नागरिकों को मिलीं वॉकिंग स्टिक
हियरिंग एड और वॉकर की भी सौगात, अब और सुगम होगा जीवन
रायगढ़। अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन ने सामाजिक सरोकार की एक सराहनीय पहल की है। फाउंडेशन की ओर से तमनार क्षेत्र की रोडोपाली और मिलूपारा ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर लगाकर 116 वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यकता आधारित सहायक उपकरण वितरित किए गए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के बुजुर्गों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके स्वास्थ्य व सम्मान की रक्षा करना है। अदाणी फाउंडेशन की इस संवेदनशील पहल के तहत वितरित किए गए उपकरणों में वॉकिंग स्टिक, हियरिंग एड और वॉकर शामिल हैं। आधुनिक उपकरणों को पाकर बुजुर्गों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लाभार्थियों ने कहा कि इन उपकरणों की मदद से अब वे बिना किसी सहारे के अपनी दैनिक गतिविधियाँ पूरी कर सकेंगे।
संस्था द्वारा पारद...










