तिरंगे की शान, उपलब्धियों का सम्मान: एनटीपीसी लारा में देशभक्ति और सामाजिक सरोकारों के साथ मना 80वाँ स्वतंत्रता दिवस
तिरंगे की शान, ऊर्जा से राष्ट्र निर्माण: छत्तीसगढ़ की ऊर्जा जरूरतों से राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा तक एनटीपीसी लारा की अहम भूमिका
लारा, 15 अगस्त 2026: देशभक्ति, गौरव और सामाजिक सरोकारों से ओत-प्रोत वातावरण में एनटीपीसी लारा में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। समारोह में राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, उत्कृष्टता, सामाजिक जिम्मेदारी और समावेशी विकास की भावना एक साथ दिखाई दी। समारोह के मुख्य अतिथि एवं एनटीपीसी लारा के परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके पश्चात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने अनुशासित एवं शानदार परेड के साथ सलामी गारद प्रस्तुत किया। राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।अपने संबोधन में श्री सुभाष ठाकुर ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंन...










