सुशासन तिहार: एक ही मंच पर सुनवाई, समाधान और हितग्राहियों को मिल रही योजनाओं का लाभ
कोड़पाली में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, 22 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण हुए शामिल
महिलाओं और स्वच्छताग्रहियों का हुआ सम्मान, हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित
रायगढ़, 9 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन की मंशानुरूप प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से जहां आमजन की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है, वहीं विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ भी मौके पर ही उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड पुसौर के ग्राम कोड़पाली में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 22 ग्राम पंचायत के बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी देखने को मिली। शिविर में कुल 1250 आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें संबंधित विभागों द्वारा पंजीबद्ध कर निराकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
...










