अदाणी फाउंडेशन ने तमनार प्रखण्ड में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया विश्व आदिवासी दिवस
500 से अधिक ग्रामीणों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया
तमनार; 09 अगस्त 2024: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन ने रायगढ़ जिले में आदिवासी सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिले के तमनार प्रखण्ड के ग्राम मिलूपारा के रीपा गौठान में गुरूवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में अदाणी फाउण्डेशन द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग क्लास के माध्यम से जवाहर नवोदय, एकलव्य, उत्कर्ष तथा सैनिक विद्यालय में चयनित कुल 24 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र तथा उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अदाणी फाउण्डेशन द्वारा आदिवासी कला एवं संस्कृति पर आधारित 'सुआ' नामक पत्रिका संपादित की गई। जिसका विमोचन लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्री मती विद्यावती कुंज बिहारी सिदार जी एवं अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा किया गया। पत्रिका के वि...










