उत्तराखंड के सोनप्रयाग से एक हजार से अधिक लोगों को निकाला, रेस्क्यू जारी
रुद्रप्रयाग, 1 अगस्त (आईएएनएस)। केदारनाथ धाम में बादल फटने के कारण वहां यात्रा करने गए कई श्रद्धालु फंसे हुए हैं, जिनको लगातार रेस्क्यू किया जा रहा है। राहत व बचाव कार्य में लगी टीमें लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रही हैं।
राहत कार्य में जुटे एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया, सोनप्रयाग में उनकी एक टीम रेस्क्यू में लगी हुई है। बुधवार की रात मंदाकिनी नदी ओवरफ्लो हो गई थी और बहुत ज्यादा बारिश हुई। इससे यहां का एक मार्ग बंद हो गया। रात में हमने यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा और दूसरे रास्तों को तलाशा, जिससे यात्री सुरक्षित निकल सकें। अब तक 1079 यात्री निकाले जा चुके हैं। इनमें 34 महिलाएं और 17 बच्चे शामिल हैं। बचाव कार्य सुचारू रूप से लगातार चलाया जा रहा है।
केदारनाथ यात्रा मार्ग और लिनचोली में कई श्रद्धालु फंसे हुए हैं। श्रद्धालुओं को रेस्क्यू किया जा रहा है। लिंचलोनि, गौरीकुंड पर...


